Breaking News

उत्तर प्रदेश में 46 आईएएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Published on: October 29, 2025
up-ias-transfer-46-officers-shifted

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसके अंतर्गत 46 आईएएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है जिन में कुछ प्रमुख बदलाव निम्नवत है :

बड़ी नियुक्तियाँ और प्रमुख बदलाव

  • बस्ती की डीएम: कृतिका ज्योत्सना, जो पहले विशेष सचिव राज्य कर थीं, को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • श्रावस्ती के नए डीएम: अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे अश्विनी कुमार पांडेय को श्रावस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • रामपुर के डीएम: श्रावस्ती के निवर्तमान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अजय द्विवेदी को उनके कार्यकाल में अवैध निर्माणों (37 ध्वस्तीकरण और 112 मदरसों को सील) पर कड़ी कार्रवाई के लिए याद किया जाएगा, जिसके दौरान श्रावस्ती राजस्व वादों के निस्तारण में प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल रहा।
  • सीतापुर के डीएम: सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • आबकारी विभाग में: सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है।
  • वाराणसी नगर आयुक्त: वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को वाराणसी का नगर आयुक्त बनाया गया है, जबकि उनकी जगह प्रखर सिंह नए सीडीओ बने हैं।
  • गाजियाबाद विकास प्राधिकरण: रामपुर के सीडीओ नंद किशोर कलाल को उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण बनाया गया है, जबकि उपाध्यक्ष अतुल वत्स को हाथरस का डीएम बनाया गया है।

मंडलायुक्त स्तर के बदलाव

  • विंध्याचल: महानिदेशक मत्स्य राजेश प्रकाश को मंडलायुक्त विंध्याचल नियुक्त किया गया है। निवर्तमान कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है।
  • सहारनपुर: प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम डॉ. रूपेश कुमार को मंडलायुक्त सहारनपुर बनाया गया है।
  • मेरठ: सचिव राजस्व भानु चंद्र गोस्वामी को मंडलायुक्त मेरठ की कमान सौंपी गई है।

यूपीसीडा और महत्वपूर्ण पद

  • यूपीसीडा सीईओ: सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरन आनंद का कद बढ़ाया गया है, उन्हें वर्तमान पदों के साथ उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का सीईओ और लीडा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • पॉवर ट्रांसमिशन: यूपीसीडा के निवर्तमान सीईओ मयूर माहेश्वरी को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  • सीएम से जुड़े पद: मधुसूदन हुल्गी, डीएम कौशाम्बी से विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाए गए हैं, और उनकी जगह अमित पाल डीएम कौशाम्बी बने हैं।
  • बलरामपुर: विशेष सचिव मुख्यमंत्री विपिन कुमार जैन को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।

देवरिया: संयुक्त पुलिस कार्रवाई में चोरी के दो ट्रक बरामद, वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

US strikes Iran again

अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला, बंदर अब्बास बना निशाना; जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

2 thoughts on “उत्तर प्रदेश में 46 आईएएस अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!