Breaking News

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का भावुक संदेश: ‘अनऑफिसियल जिलाबदर… जल्दी मिलेंगे’, समर्थकों में हलचल

Published on: January 29, 2026
alankar-agnihotri-whatsapp-message-unofficial-exile-lucknow-update

जागृत भारत | बरेली(Bareilly): निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बुधवार को अपने समर्थकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश भेजकर चर्चाओं को तेज कर दिया। उन्होंने लिखा, “अनऑफिसियल जिलाबदर… जल्दी मिलेंगे।” साथ ही उन्होंने खुद के लखनऊ जाने और रास्ते में होने की जानकारी भी साझा की। इस संदेश के बाद समर्थकों ने हर्ष जताते हुए अलंकार के साथ खड़े रहने की बात कही और भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं।

समर्थकों की सक्रियता और ग्रुप में चर्चा

बुधवार सुबह 9:11 बजे व्हाट्सएप ग्रुप का नाम “पुनरुत्थान बरेली परिवार” से बदलकर “बरेली परिवार” कर दिया गया। इस्तीफा देने के तीसरे दिन भी समर्थकों की अलंकार से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप पर चर्चाएं लगातार जारी रहीं। सोमवार से ही ग्रुप के सदस्य सक्रिय थे और अलंकार के ठिकाने को लेकर लगातार सवाल कर रहे थे। दोपहर में अलंकार अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद कहां गए, इसकी जानकारी समर्थकों को नहीं थी, जिससे उनकी नाराजगी पुलिसकर्मियों तक भी पहुंची।

लखनऊ जाने की जानकारी और समर्थकों की प्रतिक्रियाएं

शाम 4:46 बजे अलंकार अग्निहोत्री ने ग्रुप पर मैसेज डालकर अपने लखनऊ जाने की जानकारी दी और बताया कि वह ठीक हैं और जल्दी मिलेंगे। इसके बाद शाम 4:51 बजे उन्होंने ग्रुप में लिखा, “अनऑफिसियल जिलाबदर…।” इसके बाद समर्थकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक समर्थक ने लिखा कि “जिलाबदर कर सकते हैं, दिल से बदर नहीं कर सकते।” वहीं, एक अन्य समर्थक ने लखनऊ आकर उनसे मिलने की इच्छा जताई।

व्हाट्सएप स्टेटस में निजी अपडेट

अलंकार अग्निहोत्री ने शाम सात बजे अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया। उन्होंने लिखा कि वह बरेली छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं और पुलिस-प्रशासन नहीं चाहता था कि वह वहां रहें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घर पर कोई समस्या नहीं है और वह रात 8:30 बजे लखनऊ के स्नेह नगर, आलमबाग पहुंच रहे हैं।

यूपी कैबिनेट बैठक आज: 8 लाख शिक्षकों को मिल सकता है कैशलेस इलाज का बड़ा तोहफा, कई अहम नीतियों पर भी मुहर संभव

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!