Breaking News

पूर्व बसपा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से मांगी माफी, दोबारा पार्टी में शामिल होने की अपील

Published on: September 6, 2025
Former BSP MP Ashok
जागृत भारत लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी प्रमुख मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और पार्टी में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई है। अपनी पोस्ट की शुरुआत में उन्होंने मायावती को “चरण स्पर्श” कहकर संबोधित किया और लिखा कि पार्टी में कार्य करते समय उनसे जो भी गलतियां “जाने-अनजाने” या गलत लोगों के बहकावे में आकर हुईं, उसके लिए वह हाथ जोड़कर क्षमा याचना करते हैं।

नाजायज फायदा नहीं उठाने की बात
पोस्ट में अशोक सिद्धार्थ ने यह स्पष्ट किया कि वे अब कभी भी अपनी रिश्तेदारी या व्यक्तिगत संबंधों का नाजायज लाभ नहीं उठाएंगे। उन्होंने यह भी लिखा कि भविष्य में वह किसी प्रकार की सिफारिश नहीं करेंगे, चाहे वह पार्टी से निकाले गए लोग हों या अन्य।

पूर्व नेताओं की सिफारिश नहीं करेंगे
अशोक सिद्धार्थ ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप ताजने, फिरोजाबाद के हेमंत प्रताप, या उत्तर प्रदेश के किसी भी अन्य निष्कासित सदस्य की पार्टी में वापसी के लिए कोई सिफारिश नहीं करेंगे।

पार्टी अनुशासन में रहने की बात
उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें दोबारा बसपा में लिया जाता है, तो वह पार्टी अनुशासन का पालन करते हुए ईमानदारी से काम करेंगे और पहले जैसी गलतियां नहीं दोहराएंगे।

इसे भी पढ़ें : रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता वाले पाठ्यक्रमों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज पर मचा हंगामा
|

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

India-China border talks

भारत-चीन सीमा वार्ता में LAC की स्थिति पर चर्चा, सीमा पर शांति बनाए रखने पर दोनों देशों का जोर

1 thought on “पूर्व बसपा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से मांगी माफी, दोबारा पार्टी में शामिल होने की अपील”

Leave a Reply

error: Content is protected !!