Breaking News

देवरिया: भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडे और पथराव का वीडियो वायरल

Published on: January 13, 2026
deoria-land-dispute-clash-stone-pelting

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिधवा गांव में रविवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। हमले में लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार, सिधवा गांव निवासी तेजस्वी पुत्र श्याम सुंदर का अपने पड़ोसी सुहेब और उसके परिजनों से पुराना भूमि विवाद था। रविवार शाम बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद यह विवाद गंभीर रूप ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक, सुहेब पक्ष के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर तेजस्वी के घर पहुंच गए और घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दरवाजों और छत पर मौजूद लोगों पर ईंट-पत्थर फेंके। पथराव इतना तेज था कि घर के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। कुछ लोग दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते भी नजर आए।

छत पर मौजूद महिलाएं और बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए। गांव के कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

सूचना पाते ही रामपुर कारखाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को शांत कराया गया और गांव में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस निगरानी बनाए हुए है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते विवाद का समाधान नहीं हुआ, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।


देवरिया में चिटफंड ठगी का पर्दाफाश, पति-पत्नी गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Potential US-Iran Agreement

अमेरिका-ईरान संभावित समझौते पर सऊदी अरब की प्रतिक्रिया: प्रिंस फैसल बोले—परमाणु निगरानी और भरोसा सबसे अहम

Jharkhand Rajya Sabha Elections Voting

झारखंड राज्यसभा चुनाव: मतदान जारी, क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच बीजेपी विधायक का ‘जय श्री राम, हो गया काम’ बयान चर्चा में

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

Crime Branch encounter in Delhi

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, राशिद हत्याकांड में वांछित दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार

NEET 2026 Delhi government's unique

NEET 2026: दिल्ली सरकार की अनोखी पहल, परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के लिए बनेंगे ‘कूलिंग जोन’

Boiling after Bhojpur encounter

भोजपुर एनकाउंटर के बाद उबाल: भरत तिवारी का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप

Leave a Reply

error: Content is protected !!