Breaking News

देवरिया में 11वीं के छात्र की हृदयगति रुकने से मौत: बाइक से लौटते समय अचानक हुई तबीयत खराब, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

Published on: October 31, 2025
11th-class-student-dies-of-cardiac-arrest-in-deoria

देवरिया। जिले के सलेमपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जहां निजी स्कूल से घर लौट रहे 11वीं कक्षा के छात्र निखिल गुप्ता (16) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सहला गांव निवासी निखिल अपने दोस्तों दुर्गेश गुप्ता और नावेद के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे हरैया वार्ड स्थित मस्जिद के पास पहुंचे, निखिल को अचानक घबराहट महसूस हुई। उसने बाइक रोकी और दोस्तों से कहा कि उसे ठीक नहीं लग रहा, जिसके कुछ ही क्षण बाद वह अचेत होकर गिर पड़ा।

दोस्तों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद निखिल को मृत घोषित कर दिया।

बृजभूषण सिंह के हेलिकॉप्टर ने हवा में गवांई बैलेंस: पायलट ने खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, बोले – हम सब सुरक्षित हैं

परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
सूचना पर नवलपुर चौकी प्रभारी दीपक पटेल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। निखिल के परिजनों ने बताया कि वह बचपन से ही बीमारी से पीड़ित था। इसी कारण उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को घर ले गए।

स्कूल प्रशासन ने जताया शोक
घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल के प्रधानाचार्य वी.के. शुक्ल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कराई और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

पुलिस का बयान
कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का प्रतीत होता है। पंचनामा भरवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि निखिल अपनी दो बहनों के बीच इकलौता भाई था और स्कूल का होनहार छात्र माना जाता था। उसकी असमय मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।

₹3 लाख के लिए रिश्तों का कत्ल! भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या की, लाश बोरे में भरकर 70 KM तक बाइक से घूमता रहा; नीलम हत्याकांड की पूरी कहानी


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

1 thought on “देवरिया में 11वीं के छात्र की हृदयगति रुकने से मौत: बाइक से लौटते समय अचानक हुई तबीयत खराब, दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!