Breaking News

गोरखपुर: नाबालिग लड़की ने माता-पिता को नींद की दवा खिलाकर किया बेहोश, प्रेमी से मिलने जाती थी; पॉक्सो में FIR

Published on: January 11, 2026
gorakhpur-gulariha-minor-girl-sleeping-drug-lover-pocso-case

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur):  जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने माता-पिता और दादी के खाने में नींद की दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर देती थी। इसके बाद वह रात के अंधेरे में पड़ोस में रहने वाले अपने 22 वर्षीय प्रेमी से मिलने चली जाती थी।

बताया जा रहा है कि युवक ने लड़की को इस हद तक प्रभावित कर लिया था कि वह उसकी हर बात मानने लगी थी। कई रातों तक घर से गायब रहकर वह प्रेमी के साथ समय बिताती रही।

माता-पिता को हुआ शक, सोने का नाटक कर बेटी को पकड़ा

लड़की के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। करीब एक माह पहले जब वह घर लौटे तो उन्होंने बेटी के व्यवहार में अचानक बदलाव महसूस किया। मोबाइल पर लगातार बात करना, देर रात तक जागना और घर से गायब रहना उन्हें खटकने लगा।

इसी दौरान पिता को रोज रात के खाने के बाद असामान्य रूप से तेज नींद आने लगी। जब उन्होंने इस बारे में पत्नी और बुजुर्ग मां से बात की तो दोनों ने भी ऐसा ही अनुभव बताया। इससे पिता का शक और गहरा हो गया।

3 जनवरी की रात माता-पिता ने खाना खाने का नाटक किया, लेकिन चुपचाप भोजन छिपा दिया। इसके बाद वे अपने कमरे में जाकर सोने का नाटक करने लगे। रात करीब 11:30 बजे हल्की आहट सुनकर दोनों बाहर निकले और देखा कि बेटी शॉल ओढ़कर घर से निकल रही है।

करीब 200 मीटर दूर पीछा करने पर वह पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंची, जहां माता-पिता ने उसे युवक के साथ एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया।

युवक ने दिया था नींद की दवा मिलाने का आइडिया

पिता के अनुसार, पूछताछ में बेटी ने बताया कि वह एक साल से अधिक समय से युवक के संपर्क में थी। शुरुआत मोबाइल पर बातचीत से हुई, फिर युवक ने ही माता-पिता को बेहोश करने के लिए खाने में नींद की दवा मिलाने की सलाह दी। दवा भी वही युवक लाकर देता था।

पंचायत के बाद भी नहीं सुधरा युवक

घटना के बाद गांव में पंचायत हुई, जहां युवक ने माफी मांगते हुए आगे ऐसा न करने का आश्वासन दिया। लेकिन इसके बावजूद वह चोरी-छिपे लड़की से मिलता रहा। जब परिजनों ने दोबारा विरोध किया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

इसके बाद पिता ने गुलरिहा थाने में लिखित शिकायत दी।

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा, आरोपी फरार

गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने किशोरी को मोबाइल फोन देकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। माता-पिता को बेहोश कर रात में मिलने की साजिश उसी ने रची थी।

फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।


यूपी : वोटर लिस्ट से करोड़ों नाम हटने पर अखिलेश का बड़ा सवाल: BJP को पहले से कैसे थी जानकारी? ECI की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

fake-ips-shani-sharma-education-documents-fraud-gorakhpur

फर्जी आईपीएस शनि शर्मा का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: शैक्षणिक दस्तावेज, जन्मतिथि और स्कूल रिकॉर्ड तक में भारी हेरफेर

national-voters-day-up-young-women-voters-blo-honour-program

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: यूपी में महिला-युवा मतदाताओं और उत्कृष्ट बीएलओ को मिलेगा सम्मान, ‘मेरा भारत–मेरा वोट’ थीम पर कार्यक्रम

up-election-2027-naseemuddin-siddiqui-leaves-congress

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समर्थकों संग छोड़ी पार्टी, नई रणनीति का ऐलान जल्द

gorakhpur-fake-call-center-police-suspicion-investigation

गोरखपुर फर्जी कॉल सेंटर: पहले ही पुलिस को हुआ था शक, सबूत न मिलने से बच निकले ठग, अब खुली बड़ी साइबर ठगी की परतें

magh-mela-avimukteshwaranand-camp-threat-attempt

माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर खतरे की आशंका, लाठी-डंडों के साथ घुसने की कोशिश का आरोप

cm-yogi-up-diwas-message-new-uttar-pradesh

यूपी दिवस पर सीएम योगी का संदेश: ‘नया उत्तर प्रदेश बना नए भारत की प्रगति का पथ-प्रदर्शक’

Leave a Reply