Breaking News

लखनऊ में नए साल पर बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन: आज शाम से लागू, घर से निकलने से पहले रूट जरूर चेक करें

Published on: December 31, 2025
lucknow-new-year-traffic-diversion-31-dec-route-plan

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ में नए साल के जश्न और 1 जनवरी को सुबह से मंदिरों, बाजारों और पिकनिक स्पॉट्स पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू कर दी है। भीड़भाड़ और संभावित जाम से बचने के लिए आज, 31 दिसंबर की शाम से शहर के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी हो गया है। यह व्यवस्था देर रात तक जारी रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान जरूर देखें। साथ ही अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न निकलें और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।


इन मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन

1. महानगर – गोमतीनगर – जागरण चौराहा रूट

  • इन इलाकों से आने वाले वाहन सिकंदरबाग, सहारागंज मॉल, चिरैयाझील तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • सप्रू मार्ग तिराहे से केवल डनलप और सहारागंज मॉल पार्किंग तक जाने की अनुमति होगी।

2. सहारागंज – डनलप – सप्रू मार्ग

  • सहारागंज से डनलप, पुलिस आयुक्त आवास और सप्रू मार्ग की ओर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
  • सिकंदरबाग से दाहिने मुड़कर सप्रू मार्ग की ओर जाने की छूट रहेगी।

3. पुलिस आयुक्त आवास – सेंट फ्रांसिस – अल्का तिराहा

  • डनलप तिराहा और पुलिस आयुक्त आवास से सेंट फ्रांसिस, अल्का तिराहा की ओर वाहनों को अनुमति नहीं होगी।
  • इसके लिए वैकल्पिक मार्ग सहारागंज से उपलब्ध रहेगा।

4. हजरतगंज चौराहा

  • यहां से अल्का तिराहा, मेफेयर, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा की ओर जाना बंद रहेगा।
  • वाहनों को डनलप, सहारागंज, चिरैयाझील व संकल्प वाटिका की ओर भेजा जाएगा।
  • केवल मल्टीलेवल पार्किंग जाने वाले वाहन ही वहां जा पाएंगे।

5. चारबाग – हजरतगंज – परिवर्तन चौक रूट

  • इन मार्गों पर डायवर्जन रहेगा।
  • वैकल्पिक रास्ता: हुसैनगंज, ओडियन सिनेमा, कैसरबाग होकर जाना पड़ेगा।

6. अलीगंज – महानगर – कैसरबाग

  • हिंदी संस्थान, मेफेयर, हजरतगंज की ओर जाने पर रोक।
  • वैकल्पिक मार्ग: स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग, सफेद बारादरी होकर आवागमन होगा।

7. लालबाग – कैंपबेल रोड – वाल्मिकी तिराहा

  • इन रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
  • वाहनों को डीएम आवास, प्रेस क्लब, परिवर्तन चौक की ओर भेजा जाएगा।

8. नवल किशोर – लीला टॉकीज – बैंक ऑफ इंडिया

  • इन मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा।
  • वैकल्पिक रूट: आयकर भवन तिराहा, सेंट लॉरेंस कॉलोनी।

9. लालबाग – मेफेयर – अल्का तिराहा

  • इन मार्गों पर रोक रहेगी।
  • वाहन कैंपर रोड, कैपिटल तिराहा होकर जा सकेंगे।

10. रोडवेज सिटी बसें (महानगर की ओर से)

  • बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज न जाकर
    संकल्प वाटिका – बैकुंठधाम – 1090 – गोल्फ क्लब – बंदरियाबाग होकर चलेंगी।

11. अयोध्या रोड से कैसरबाग बस अड्डा

  • बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज की ओर न जाकर
    पीएनटी – बैकुंठधाम – संकल्प वाटिका ओवरब्रिज – लक्ष्मण मेला – चिरैयाझील – मोतीमहल – स्टेडियम – परिवर्तन चौक – सुभाष – सीडीआरआई होकर चलेंगी।

12. कमता से आने वाली सिटी बसें

  • बसें 1090, सिकंदरबाग, हजरतगंज न जाकर
    गोल्फ क्लब चौराहा – बंदरियाबाग से होकर जाएंगी।

13. चारबाग से हजरतगंज आने वाली बसें

  • बसें केकेसी, कुंवर जगदीश चौराहा, कैंट, हुसैनगंज, कैसरबाग, रॉयल होटल, डीएसओ चौराहा होकर चलेंगी।

14. अब्दुल हमीद चौराहा

  • वाहनों को एमबी क्लब, नेहरू चौराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं।
  • वैकल्पिक मार्ग: अटल रोड – गुरुद्वारा चौराहा – कैंट।

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि नए साल के जश्न के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यह डायवर्जन जरूरी है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है।


उत्तर प्रदेश सरकार देगी महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और मोबाइल फोन, मिशन शक्ति 5.0 के तहत बड़ा फैसला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “लखनऊ में नए साल पर बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन: आज शाम से लागू, घर से निकलने से पहले रूट जरूर चेक करें”

Leave a Reply