Breaking News

देवरिया में नाम बदला, मालिक बदला लेकिन होटल में चलता रहा अवैध धंधा, पुलिस की छापेमारी के बाद वाहन जब्त

Published on: January 30, 2026
deoria-hotel-name-change-illegal-activity-police-raid

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर में स्थित ब्लू हैवेन मून ओयो होटल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मंगलवार को पुलिस की छापेमारी के बाद अब इस होटल के परिसर में खड़ी पांच बाइक और एक कार को जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद होटल में लंबे समय से चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

होटल में लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा

जानकारी के अनुसार यह होटल कोई नया नहीं है। लंबे समय से यहां संदिग्ध गतिविधियों का संचालन हो रहा था। जब भी पुलिस की कार्रवाई होती थी, होटल का नाम और संचालक बदल दिया जाता था, लेकिन कथित धंधा लगातार चलता रहा। पहले यह होटल यूपी52 रेस्टोरेंट, फिर शिवांश होटल और अब ब्लू हैवेन मून ओयो होटल के नाम से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापेमारी

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर महिला थाना और सुरौली थाना की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमारी की थी। इस दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से सात संदिग्ध जोड़े पकड़े गए थे। मामले की जानकारी तत्काल क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव को दी गई थी, लेकिन मौके पर सीओ के पहुंचने और पकड़े गए जोड़ों को थाने भेजने में करीब दो घंटे की देरी हुई, जिसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।

झाड़ियों से मिला आपत्तिजनक सामान

छापेमारी के बाद होटल के बगल में स्थित झाड़ियों से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। इससे यह संकेत मिलता है कि होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं और सबूत छिपाने के लिए आसपास के इलाकों का इस्तेमाल किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक होटल का संचालक कन्नौज का रहने वाला बताया जा रहा है।

नाम बदलकर चलता रहा कारोबार, संरक्षण पर सवाल

बार-बार नाम बदलकर होटल का संचालन किए जाने के बावजूद अब तक सख्त कार्रवाई न होना पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध धंधा इतने लंबे समय तक चलता रहा।

पुलिस ने जब्त किए वाहन

इस मामले में क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने बताया कि विधिक कार्रवाई करते हुए होटल परिसर में खड़ी पांच बाइक और एक कार को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

समान नाम को लेकर होटल मालिक ने दी सफाई

मिलते-जुलते नाम को लेकर अवरा चौरी स्थित शिवाय होटल के मालिक कृष्णा बरनवाल ने स्पष्ट किया कि मीडिया में उनके होटल का नाम गलत तरीके से शिवांश के रूप में प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके प्रतिष्ठान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और इसे उनके होटल से न जोड़ा जाए।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के होटलों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई जरूरी है ताकि ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके।

इस बार खरमास, मलमास और शुक्रास्त के कारण टुकड़ों में बजेगी शहनाई, 2026 में रुक-रुक कर मिलेंगे विवाह मुहूर्त

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!