Breaking News

‘कांग्रेस-राजद का गठबंधन कमजोर और निर्जीव…’, केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तंज, कहा- राहुल गांधी सत्ता के बिना मानसिक रूप से परेशान

Published on: November 9, 2025
keshav-prasad-maurya-bihar-election-nda-lead

जागृत भारत | बिहार(Bihar): विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा कि विपक्ष के पास चुनाव में जनता के सामने कोई मजबूत मुद्दा नहीं है।

नीतीश कुमार होंगे NDA के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि NDA के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार हैं, रहेंगे और 14 नवंबर के बाद भी वही होंगे। उन्होंने महागठबंधन के साथ कांग्रेस और राजद के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका गठबंधन पहले से ही कमजोर और निर्जीव है।

“अगर उन्हें तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना था, तो वे अच्छे माहौल में ऐसा कर सकते थे। घोषणा के समय न कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, न राहुल गांधी, न ही प्रियंका गांधी मौजूद थे। इससे ही स्पष्ट हो जाता है कि इनके गठबंधन में अंदरुनी झोल है,” उन्होंने कहा।

मतदान में एनडीए को भारी बढ़त का अनुमान

उपमुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान का आंकलन करते हुए कहा कि यह मतदान NDA के पक्ष में एकतरफा रहा। उनका दावा है कि चुनाव परिणाम 85% NDA और 15% महागठबंधन के बीच रह सकते हैं। मौर्य ने कहा, “यदि महागठबंधन 15% भी पा जाता है तो यह उनका भाग्य है। हमें 2010 के नतीजों को दोहराने में कोई संशय नहीं है। दूसरे चरण के मतदान में भी NDA को लाभ मिलेगा।”

राहुल गांधी पर साधा निशाना

केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के बिना मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। मौर्य ने बताया कि हरियाणा चुनाव पर भी राहुल गांधी को टिप्पणी करनी थी, लेकिन उन्होंने एक वर्ष बाद बिहार में बयान दिया। “बिहार के मतदाताओं ने इसे कभी मुद्दा नहीं माना। राहुल गांधी का प्रचार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को अपने साथ घुमाने का तरीका पूरी तरह विफल रहा,”

 

राहुल गांधी का आरोप: बिहार में “ऑपरेशन सरकार चोरी” जारी, वोटर लिस्ट में नाम काटने का दावा, हरियाणा में धांधली के उदाहरण दिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

salempur-deoria-brothers-family-clash-stabbing-news

देवरिया: सलेमपुर में सगे भाइयों के परिवारों में हिंसक झड़प, चाकू लगने से युवक गंभीर

fatehpur-temple-tomb-dispute-next-hearing-22-december

फतेहपुर मंदिर–मकबरा विवाद: अब 22 दिसंबर को होगी अहम सुनवाई, जानिए 18 साल पुराने विवाद की पूरी टाइमलाइन

dense-fog-road-accidents-up-dme-epe-multiple-vehicles-collide

यूपी में घना कोहरा बना आफत: डीएमई और EPE पर 37 से ज्यादा वाहन टकराए, हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर भीषण हादसे, 25 से अधिक घायल

up-waqf-property-digital-registration-number-one

यूपी बना देश में नंबर-1: वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण में रिकॉर्ड, शिया में लखनऊ और सुन्नी में बाराबंकी अव्वल

up-electricity-connection-fixed-charge-150-kw-relief

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क होगा फिक्स; जानिए क्या होंगे बदलाव

jaunpur-son-killed-parents-silbatta-gomti-river

यूपी | जौनपुर में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से सिर कूचकर मां-बाप की हत्या, शव बोरे में भरकर नदी में फेंके; ऐसे खुला राज

Leave a Reply