Breaking News

संभल: सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई, बिछौली गांव में चले बुलडोजर

Published on: January 14, 2026
sambhal-sarkari-zameen-avaidh-kabza-bulldozer-action-bichauli-gaon

जागृत भारत | संभल जिले में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को बिछौली गांव में करीब 27 बीघा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम बुलडोजरों के साथ पहुंची।

कार्रवाई के लिए 4 कानूनगो, 20 लेखपाल और एक नायब तहसीलदार की टीम मौके पर मौजूद रही। मकानों की पैमाइश पूरी होने के बाद बुलडोजर चलाए गए। सबसे पहले गांव के प्रधान अतीक का मकान गिराया गया। इसके बाद एक-एक कर कुल 5 मकानों को ध्वस्त किया गया। यह अवैध निर्माण लगभग 745 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ था।

कार्रवाई के दौरान एक ऐसा मकान भी गिराया गया, जहां उसी दिन परिवार में सगाई का कार्यक्रम होना था। मकान में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की मंगनी थी और परिवार कार्यक्रम की तैयारी कर रहा था, तभी बुलडोजर पहुंच गया। युवक ने कुछ स्थानीय दलालों पर भी आरोप लगाए।

युवक की हत्या कर शव जलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव के चारों ओर 15 स्थानों पर पुलिस बल और RAF की एक कंपनी तैनात की गई थी। राजस्व टीम ने पहले लोगों से मकान खाली करने को कहा। विरोध करने वालों को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने अपने घरों से सामान बाहर निकाला, यहां तक कि छतों पर रखी पानी की टंकियां भी उतार ली गईं।

प्रशासन के अनुसार जिस जमीन से अवैध कब्जे हटाए गए हैं, उसमें 12 बीघा पशुचर भूमि, 8 बीघा बाग की जमीन, साढ़े चार बीघा खाद गड्ढे की जमीन, सवा बीघा खेल मैदान, आधा बीघा स्कूल की जमीन और आधा बीघा पंचायत भवन की जमीन शामिल है।

इससे पहले भी संभल के सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर और राया बुजुर्ग गांवों में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को बुलडोजर चलाकर हटाया जा चुका है। प्रशासन ने साफ किया है कि आगे भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

देवरिया में भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को फिर मिली धमकी, आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला समेत दो गिरफ्तार


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!