Breaking News

UPPSC PCS Result 2025: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 920 पदों पर भर्ती के लिए 11,727 अभ्यर्थी मेन्स में पहुँचे

Published on: December 2, 2025
uppsc-pcs-result-2025-prelims-declared-11727-qualified

जागृत भारत | प्रयागराज(Prayagraj): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025, सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 920 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में 11,727 अभ्यर्थियों ने प्री परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।


कुल 920 पदों में PCS के 814 और ACF/RFO के 106 पद शामिल

घोषित 920 रिक्तियों में 814 पद पीसीएस और 106 पद एसीएफ/आरएफओ के हैं। आयोग ने यह पूरा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जहाँ अभ्यर्थी अपना चयन देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक को ओपन करे : अधिकारिक वेबसाइट 


6.26 लाख आवेदकों में से लाखों ने दी परीक्षा

आयोग के अनुसार, विज्ञापन के सापेक्ष कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रथम सत्र में 2,67,340 और द्वितीय सत्र में 2,65,270 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा 12 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में आयोजित की गई थी।


मेन्स की तिथि और दिशा-निर्देश जल्द जारी होंगे

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि मुख्य परीक्षा की तिथि, विस्तृत कार्यक्रम और ऑनलाइन आवेदन से संबंधित दिशानिर्देश जल्द ही नोटिस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ की जानकारी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

यूपी के बलरामपुर में भीषण बस-ट्रक टक्कर: आग की लपटों के बीच मची चीख पुकार, तीन की मौत—25 से अधिक घायल

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

1 thought on “UPPSC PCS Result 2025: प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 920 पदों पर भर्ती के लिए 11,727 अभ्यर्थी मेन्स में पहुँचे”

Leave a Reply

error: Content is protected !!