Breaking News

लखनऊ में ज्वेलरी कारखाने से 35 लाख का सोना लेकर कर्मचारी फरार, मालिक ने कराया केस दर्ज

Published on: November 2, 2025
employees-abscond-with-gold-worth-rs-35-lakh

लखनऊ। जिस कर्मचारी को मालिक ने भरोसेमंद समझा, उसी ने भरोसे को तोड़ दिया। अमीनाबाद थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी कारखाने से कर्मचारी 35 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कारखाना मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अमीनाबाद निवासी तपन मन्ना का जेवर बनाने का कारखाना है। उनके यहां सूरज नाम का युवक काम करता था। बताया जा रहा है कि जब तपन मन्ना अपने दोस्त के घर दावत में गए थे, उसी दौरान सूरज मौके का फायदा उठाकर 18 कैरेट के करीब 400 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया।

मालिक जब लौटे तो कारखाने में सूरज नदारद था और सोना भी गायब मिला। तपन मन्ना ने तुरंत सूरज को फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। अगले दिन सूरज के घर पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि वह रात से घर नहीं लौटा।

इसके बाद तपन मन्ना ने अमीनाबाद थाने में सूरज के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

कानपुर: ड्राई फ्रूट्स व्यापारी के घर चोरी, चोरों ने उड़ाए 8.5 लाख के गहने और नकदी


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Leave a Reply

error: Content is protected !!