जागृत भारत , तरकुलवा : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में 19 सितंबर से लापता एक छह वर्षीय बच्ची का शव रविवार सुबह गन्ने के खेत में बरामद हुआ। बच्ची 19 सितंबर की शाम गांव के शिव मंदिर के पास अपने दोस्तों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी, तभी अचानक गायब हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार सुबह खेत से आ रही दुर्गंध के कारण ग्रामीणों ने जब खेत की ओर देखा तो वहां बच्ची का शव मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि गुमशुदगी की शिकायत पर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो शायद बच्ची की जान बचाई जा सकती थी।
जांच का भरोसा, सख्त सजा की मांग
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों को कड़ी सजा देने और पुलिस को भविष्य में ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें: बुलंदशहर: पति ने पत्नी का गला काटकर किया हमला, सास को भी मारने की कोशिश, हालत गंभीर
➤ You May Also Like

देवरिया: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने लगाया...
Read Now

हजारों साल बाद भी क्यों नहीं टूटे माया सभ्यता के मंदिर? वैज्ञानिकों...
Read Now

यूपी में रोजगार का बड़ा एलान: अगले साल डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां...
Read Now

iPhone 17 भारत में लॉन्च: मुंबई से दिल्ली तक दिखा जबरदस्त क्रेज,...
Read Now

आगरा हादसा: देवी प्रतिमा विसर्जन में 8 युवक डूबे, 4 शव मिले,...
Read Now
Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![BSA [conductedreviewed] FLN at Gauribazar BRC.](https://jagrutbharat.com/wp-content/uploads/2026/08/BSA-conductedreviewed-FLN-at-Gauribazar-BRC.webp)







