Breaking News

‘राहुल गांधी बूढ़े हो गए हैं’: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता के विदेश दौरे और शादी न करने पर उठाए सवाल

Published on: November 9, 2025
bjp-mp-nishikant-dubey-attacks-rahul-gandhi-raises-questions

BJP’s Attack on Rahul Gandhi’s Age and Foreign Trips: झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर हमला बोला है। दुबे ने राहुल गांधी की उम्र, शादी न करने और विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाए।

दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की शादी नहीं होने का मतलब यह नहीं कि वे युवा हैं, और उन्होंने खुद को उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी उम्र राहुल गांधी के बराबर है। उन्होंने कहा, “जेन जी (राहुल) की उम्र अब 55-56 साल हो गई है। शादी न करने का मतलब यह नहीं कि जवान रह गए।”

इसके अलावा, निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब उनका परिवार दावा करता है कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है, तो विदेश यात्रा का खर्च कहां से आता है। उन्होंने विशेष रूप से इटली, कोलंबिया और कंबोडिया की यात्राओं का जिक्र किया और कहा कि परिवार की संपत्ति की जांच होगी।

वर्तमान समय में राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार में व्यस्त हैं। चुनावी रैलियों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने वोट चोरी के आरोप भी लगाते रहे।

इससे पहले, निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भी आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया कि राजीव गांधी 1970 के दशक में स्वीडिश सैन्य कंपनी के एजेंट थे और फाइटर जेट सौदे में ‘बिचौलिये’ की भूमिका निभाई थी।

निशिकांत दुबे की यह टिप्पणी राहुल गांधी और उनके परिवार को लेकर चल रहे लगातार विवादों में एक और इजाफा है।


‘कांग्रेस-राजद का गठबंधन कमजोर और निर्जीव…’, केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर तंज, कहा- राहुल गांधी सत्ता के बिना मानसिक रूप से परेशान


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

India-China border talks

भारत-चीन सीमा वार्ता में LAC की स्थिति पर चर्चा, सीमा पर शांति बनाए रखने पर दोनों देशों का जोर

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Leave a Reply

error: Content is protected !!