Breaking News

प्रदेश में पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, राजेश कुमार बने यीडा के एसीईओ

Published on: December 14, 2025
up-ias-pcs-transfer-rajya-sarkar-rajesh-kumar-yeda-aceo

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।

राजेश कुमार को यीडा का एसीईओ बनाया गया

चित्रकूट में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात राजेश कुमार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) नियुक्त किया गया है। उनकी नई तैनाती को औद्योगिक और अवस्थापना विकास से जुड़े अहम दायित्व के रूप में देखा जा रहा है।

चित्रकूट के नए सीडीओ बने देवी प्रसाद पाल

उप्र लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में उप सचिव के पद पर कार्यरत देवी प्रसाद पाल को चित्रकूट का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है।

आईएएस अधिकारियों को मिले नए दायित्व

विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण और निदेशक रेशम के पद पर कार्यरत प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के साथ एसीईओ इन्वेस्ट यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विशेष सचिव एपीसी शाखा टीके शिबु को उनके वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा विशेष सचिव रेशम विभाग देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को निदेशक रेशम का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

पीसीएस अधिकारियों में सौरभ कुमार पांडेय, एसडीएम संभल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संभल बनाया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी को उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय से स्थानांतरित कर अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर नियुक्त किया गया है। पूनम निगम को अपर आयुक्त कानपुर मंडल से उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज बनाया गया है। वहीं सुशीला, जो अब तक राजस्व परिषद से संबद्ध थीं, को अपर आयुक्त कानपुर मंडल के पद पर तैनाती दी गई है।

प्रदेश के इन 33 जिलों में आज से पल्स पोलियो का सघन अभियान, 1.33 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “प्रदेश में पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले, राजेश कुमार बने यीडा के एसीईओ”

Leave a Reply

error: Content is protected !!