Breaking News

देवरिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, पांच गंभीर घायल

Published on: October 3, 2025
horrific-collision-between-two-bikes-in-deoria

जागृत भारत, देवरिया। जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों की रफ्तार करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सभी युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सभी युवक दशहरा मेला देखकर गांव लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, कोइलसवा गांव का निवासी शंभू (22) अपने दोस्तों विकास सनी (17), मुकेश साहनी (18) और अमित यादव (18) के साथ एक बाइक पर सवार होकर मेला देखकर घर लौट रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर रामनगर गांव के शंभू (18), नितेश यादव (17) और उनका एक दोस्त बैठे थे। दोनों बाइकों पर ओवरलोडिंग थी और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

करीब 1:30 बजे मालवावर गांव के पास पुलिया से पहले दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार शंभू और शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को पथरदेवा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चार को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे के कारण

  • दोनों बाइकों पर ट्रिपलिंग और ओवरलोडिंग थी।
  • किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
  • रैश राइडिंग और अंधेरे में स्ट्रीट लाइट की कमी ने हादसे को और भी भयावह बना दिया।
    पुलिस का कहना है कि अगर युवक हेलमेट पहनते, तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

डायल-112 की तत्परता से बचीं जानें

थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि हादसे की सूचना रात करीब 1:40 बजे मिली। डायल-112 टीम के सिपाही छोटे लाल और चालक राजेश यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। समय पर इलाज मिलने से कई जानें बच गईं।

मृतकों का पारिवारिक हाल

  • शंभू कुशवाहा (22): तीन भाइयों में सबसे छोटा था और पिता के साथ डीजे व टेंट का कारोबार करता था। हाल ही में जून महीने में उसकी शादी हुई थी।
  • शिवम शर्मा (17): घर का इकलौता बेटा था। 11वीं का छात्र था। पिता मुंबई में फल बेचते हैं। शिवम की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहनें रो-रोकर बेसुध हैं।

इसे भी पढ़ें: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर रोहिणी घावरी का वार – “दलित-मुस्लिम समाज को बना रहे मूर्ख”

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “देवरिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, पांच गंभीर घायल”

Leave a Reply

error: Content is protected !!