Breaking News

देवरिया में शराब दुकानों के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published on: September 28, 2025
five-people-face-charges-of-fraud-worth-crores

जागृत भारत, देवरिया: जिले में शराब की दुकानों के संचालन के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली पुलिस ने अजय तिवारी और उनकी पत्नी जागृति चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने दुकान चलाने के लिए पैसे लिए, लेकिन बाद में रकम वापस करने से इनकार कर धमकी देना शुरू कर दिया।

पहली शिकायत

कुशीनगर के पड़रौना निवासी अशोक कुमार बगाड़िया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भटनी क्षेत्र के नोनापार में उनकी शराब की दुकान निकली थी। रीना केडिया फर्म में मैनेजर अजय तिवारी ने दुकान को बेहतर तरीके से चलाने का भरोसा दिलाया और 15 हजार रुपये मासिक मेहनताना तय कर दुकान संचालन अपने हाथ में ले लिया। अशोक कुमार का आरोप है कि इस दौरान अजय तिवारी ने करीब 2.27 करोड़ रुपये हड़प लिए। उन्हें तब इसका पता चला जब शराब गोदाम से लगातार भुगतान के लिए फोन आने लगे।

दूसरी शिकायत

इसी तरह बांसपार बुजुर्ग निवासी अंबरीश मणि त्रिपाठी ने भी सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भाटपाररानी क्षेत्र के पिपरा बघेल में उनकी शराब की दुकान अजय तिवारी के जिम्मे थी। अंबरीश मणि त्रिपाठी का आरोप है कि इस दौरान अजय तिवारी ने उनकी 1.73 करोड़ रुपये की रकम हड़प ली।

पुलिस की कार्रवाई

दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने अजय तिवारी, उनकी पत्नी जागृति चौधरी, सिरसिया महादेवा (रामपुर कारखाना) निवासी रमेश यादव, विनोद गुप्ता और आनंद पांडेय के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में है और मामले की गहन जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: बरेली हिंसा की जांच के लिए SIT गठित, 10 अफसरों की टीम करेगी मामले की तहकीकात, मौलाना तौकीर रजा से भी होगी पूछताछ

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!