Breaking News

देवरिया जिला जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, हार्ट अटैक की आशंका

Published on: January 7, 2026
amitabh-thakur-health-update-deoria-jail-heart-attack-suspected

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिला जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और रात करीब 2 बजे उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। फिलहाल उनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अमिताभ ठाकुर पिछले नौ दिनों से हृदय से जुड़ी दवाएं नहीं ले रहे थे, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। उनकी ईसीजी रिपोर्ट काफी खराब आई है। इको जांच की तैयारी की जा रही है और ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें लखनऊ के हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।

गौरतलब है कि अमिताभ ठाकुर धोखाधड़ी के एक मामले में 10 दिसंबर से न्यायिक हिरासत में हैं। मंगलवार को ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: खाद के साथ अब नहीं थोपे जाएंगे दवा-स्प्रे, टैगिंग पर पूरी तरह लगी रोक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें शाम 3 बजे वापस जेल लाया गया। रात करीब 9:30 बजे उन्होंने भोजन किया, जिसमें दो रोटी और सब्जी शामिल थी। इसके बाद वे कुछ लिखने में लगे रहे। रात करीब 12 बजे अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और बेचैनी बढ़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इससे पहले पेशी के दौरान कोर्ट के बाहर अमिताभ ठाकुर ने कहा था कि मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन रात 2 बजे अचानक उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह रात के सन्नाटे में उन्हें उठाया गया, उससे उन्हें एनकाउंटर की आशंका हुई और वे काफी घबरा गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनिंदा कार्रवाई के तहत उन्हें निशाना बनाया गया और जैसे ही उन्होंने धनंजय सिंह से जुड़े आरोपों और कुछ भाजपा नेताओं के नाम सार्वजनिक किए, उनके खिलाफ साजिश रची गई और वाराणसी में मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

देवरिया : भाटपार रानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.8 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

fake-ips-shani-sharma-education-documents-fraud-gorakhpur

फर्जी आईपीएस शनि शर्मा का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: शैक्षणिक दस्तावेज, जन्मतिथि और स्कूल रिकॉर्ड तक में भारी हेरफेर

national-voters-day-up-young-women-voters-blo-honour-program

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: यूपी में महिला-युवा मतदाताओं और उत्कृष्ट बीएलओ को मिलेगा सम्मान, ‘मेरा भारत–मेरा वोट’ थीम पर कार्यक्रम

up-election-2027-naseemuddin-siddiqui-leaves-congress

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समर्थकों संग छोड़ी पार्टी, नई रणनीति का ऐलान जल्द

gorakhpur-fake-call-center-police-suspicion-investigation

गोरखपुर फर्जी कॉल सेंटर: पहले ही पुलिस को हुआ था शक, सबूत न मिलने से बच निकले ठग, अब खुली बड़ी साइबर ठगी की परतें

magh-mela-avimukteshwaranand-camp-threat-attempt

माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर खतरे की आशंका, लाठी-डंडों के साथ घुसने की कोशिश का आरोप

cm-yogi-up-diwas-message-new-uttar-pradesh

यूपी दिवस पर सीएम योगी का संदेश: ‘नया उत्तर प्रदेश बना नए भारत की प्रगति का पथ-प्रदर्शक’

Leave a Reply