Breaking News

दिल्ली धमाके के बाद देवरिया में अलर्ट: रेलवे स्टेशन से बॉर्डर तक पुलिस की सघन जांच

Published on: November 11, 2025
alert-in-deoria-after-delhi-blast-intensive-police-checking

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार देर शाम कार में हुए धमाके के बाद देवरिया जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिले भर में अलर्ट जारी करते हुए पुलिस प्रशासन ने सघन जांच अभियान चलाया।


रेलवे और बस स्टेशनों पर सघन जांच

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। एसपी संजय सुमन के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय, एडीएम और सीओ सदर संजय रेड्डी ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और बस स्टेशन का निरीक्षण किया। तीनों अधिकारी सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी गाड़ियों और पार्सल क्षेत्र की बारीकी से जांच की।


जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सख्ती

देवरिया के अलावा भटनी, सलेमपुर, लार रोड, भाटपाररानी, बनकटा, गौरीबाजार और बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने गहन जांच की। यात्रियों के सामान की जांच की गई और संदिग्ध वस्तुओं को लेकर सतर्कता बरती गई।


बॉर्डर इलाकों में भी निगरानी

पुलिस ने जिले के प्रमुख कस्बों और सीमा क्षेत्रों पर भी सघन जांच की। सीमावर्ती थानों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल सूचना दी जाए।


पुलिस ने लोगों से अपील की

अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली धमाके के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी है। संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है, लेकिन लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।”

दिल्ली धमाके की फॉरेंसिक जांच के शुरुआती निष्कर्ष: तकनीकी और योजनाबद्ध था हमला, इसलिए कहा जा रहा है ‘अत्याधुनिक धमाका’

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

Leave a Reply

error: Content is protected !!