Breaking News

देवरिया का SS मॉल, मालिक उस्‍मान और तरन्‍नुम पर धर्मांतरण गैंग चलाने का आरोप, जानिए सच क्‍या है?

Published on: September 12, 2025
SS Mall, Deoria

जागृत भारत देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धर्म परिवर्तन को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवती ने शहर के एसएस मॉल के मालिक उस्मान और उनके साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इस खुलासे के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

युवती ने लगाए ये आरोप
पीड़िता के अनुसार, वह करीब डेढ़ साल पहले एसएस मॉल में कार्यरत थी। उसने आरोप लगाया कि मॉल के मालिक उस्मान और उनके साले गौहर अंसारी ने न केवल उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की, बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। युवती का कहना है कि जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया, तो उस पर दबाव बनाया गया और उसे डराया-धमकाया गया। इन घटनाओं के चलते उसने छह महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी।
पुलिस पर भी लगाए सवालिया निशान
युवती का दावा है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस में की, लेकिन पुलिस ने उल्टा उसी को धमकाना शुरू कर दिया। उसका यह भी कहना है कि मॉल में काम करने वाली अन्य लड़कियों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मॉल मालिक की पत्नी तरन्नुम लड़कियों को लग्जरी जीवन का सपना दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करती हैं। मॉल में आने वाले व्यापारियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी वहीं होती है और वहां काम करने वाली लड़कियों को उनके पास भेजा जाता है।
मॉल मालिक का पलटवार: आरोप झूठे और बेबुनियाद
मॉल के मालिक उस्मान ने युवती के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मॉल पिछले 10 वर्षों से संचालित हो रहा है, जहां हिंदू और मुस्लिम कर्मचारी भाई-बहन की तरह काम करते हैं। उस्मान के अनुसार, एक कर्मचारी द्वारा की गई चोरी में युवती की संलिप्तता सामने आई थी और उस कर्मचारी के खाते से युवती के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ था। अब वह खुद को बचाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि युवती ने छह महीने पहले भी आरोप लगाए थे, लेकिन तब धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं कही थी।
पुलिस ने जांच शुरू की
देवरिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पीड़िता ने मॉल और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!