Breaking News

कुशीनगर में सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत: पिकअप वैन की टक्कर से हुई दर्दनाक दुर्घटना, परिवार में मचा कोहराम

Published on: November 6, 2025
Elderly farmer dies in road accident in Kushinagar

जागृत भारत | कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। यह हादसा रायपुर–देवतहा संपर्क मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के बाद गांव में मातम छा गया, जबकि रात तक शव दरवाजे पर ही पड़ा रहा और पुलिस परिजन को समझाने में जुटी रही।

जानकारी के अनुसार, रायपुर भैसही के टोला भेडीहारी निवासी लोभी साहनी (65) बुधवार शाम करीब चार बजे साइकिल से सब्जी लेकर देवतहा बाजार जा रहे थे। उसी दौरान देवतहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सेब लदी पिकअप वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से लोभी साहनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से महराजगंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी दुलारी देवी, पुत्र जयकुमार और राजकुमार, बहू भाग्यवानी देवी, और नाती नीतेश व रिकेश का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को अपने घर पर खड़ा कर लिया है।

देर शाम पुलिस टीम मृतक के घर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।

देवरिया में एंबुलेंस बनी लेबर रूम: प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला ने 102 एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

1 thought on “कुशीनगर में सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान की मौत: पिकअप वैन की टक्कर से हुई दर्दनाक दुर्घटना, परिवार में मचा कोहराम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!