Breaking News

राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, महिला कार्यकर्ता बोलीं– ‘मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’

Published on: September 2, 2025
BJP protests over Rahul Gandhi's remarks
जागृत भारत बाराबंकी : बिहार की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध जारी है। सोमवार को नगर पालिका परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं और जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर जुलूस निकाला और छाया चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने नारेबाजी की। महिला कार्यकर्ताओं ने ‘मां के सम्मान भाजपा मैदान में’ और ‘मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी, डॉ. रामकुमारी मौर्य, नीता अवस्थी, गुंजन शर्मा और किरण तिवारी मौजूद रहीं। इनके अलावा अशोका देवी, अनीता चौहान, संजू बाजपेई, ज्ञानवती देवी, क्षमा अवस्थी और गुलजार बानो सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।


इसे भी पढ़ें : बाराबंकी जागरण में शिव-पार्वती की झांकी के दौरान जीवित अजगर का इस्तेमाल, वन विभाग ने लिया संज्ञान

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

Leave a Reply

error: Content is protected !!