Breaking News

यूपी में देर रात प्रशासनिक फेरबदल: 6 PCS अधिकारियों के तबादले, कानपुर-गोरखपुर-फिरोजाबाद समेत कई जिलों में बदलाव

Published on: January 30, 2026
up-pcs-officers-transfer-kanpur-gorakhpur-firozabad-mathura-hamirpur

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में मथुरा, हमीरपुर, कानपुर, गोंडा और फिरोजाबाद जैसे प्रमुख जिलों में जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

राकेश कुमार को हमीरपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी

नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा के पद पर तैनात राकेश कुमार को एडीएम वित्त एवं राजस्व हमीरपुर नियुक्त किया गया है।

अनूप कुमार मिश्रा बने मथुरा के नगर मजिस्ट्रेट

विशेष कार्य अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात अनूप कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा बनाया गया है।

कानपुर में एडीएम स्तर पर बदलाव

राजेश कुमार को एडीएम न्यायिक कानपुर नगर से एडीएम नागरिक आपूर्ति कानपुर नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, प्रतीक्षारत महेश प्रकाश को एडीएम न्यायिक कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।

गोंडा और फिरोजाबाद में नई तैनाती

प्रतीक्षारत रिंकी जायसवाल को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गोंडा बनाया गया है।
अजय कुमार को एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की कोशिश

प्रदेश सरकार द्वारा किए गए ये तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। अधिकारियों की नई तैनाती के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बड़ी राहत: अब घर के पास ही होगी SIR की सुनवाई, दूर जाने की मजबूरी खत्म

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!