जागृत भारत,देवरिया : जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान एसपी ने हत्या, लूट, चोरी, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, एनडीपीएस, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और गौ-तस्करी जैसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को वांछित और इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने, Yaksha App और Operation Cy-Vajra का प्रभावी उपयोग कर साइबर अपराधों की रोकथाम के निर्देश दिए गए।
साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की फ्रीज धनराशि जल्द वापस कराने, आईजीआरएस और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों का त्वरित समाधान, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब
➤ You May Also Like

यूपी के बलरामपुर में भीषण बस-ट्रक टक्कर: आग की लपटों के बीच...
Read Now

यूपी में फिलहाल टला गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) अभियान: पंचायत चुनाव के...
Read Now

बुलंदशहर: पति ने पत्नी का गला काटकर किया हमला, सास को भी...
Read Now

आज़म खान को बड़ी राहत: 23 महीने बाद जेल से रिहाई, 72...
Read Now

बांग्लादेशी खिलाड़ी की खरीद पर देश में बवाल, निशाने पर आए शाहरुख...
Read Now
Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































![BSA [conductedreviewed] FLN at Gauribazar BRC.](https://jagrutbharat.com/wp-content/uploads/2026/08/BSA-conductedreviewed-FLN-at-Gauribazar-BRC.webp)







