Breaking News

दिल्ली : प्रदूषण के चलते बड़ा फैसला दिल्ली में आज से केवल BS6 वाहनों की एंट्री, PUC अनिवार्य, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

Published on: December 18, 2025
delhi-pollution-bs6-vehicles-entry-puc-mandatory-petrol-pump-queues

जागृत भारत | नई दिल्ली(New Delhi) : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए आज से केवल BS6 मानक वाले वाहनों को ही राजधानी में प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र PUC के वाहनों को ईंधन न देने की व्यवस्था लागू होने की खबर के बाद बुधवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। कई जगह हालात संभालने के लिए पुलिस बल तक तैनात करना पड़ा।


स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली सख्ती और बढ़ी

जहरीली स्मॉग की मोटी परत में घिरी दिल्ली में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। राजधानी में आज से केवल BS6 वाहनों की एंट्री की अनुमति दी गई है। गुरुवार से बिना वैध PUC के किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा।


PUC जांच के लिए पेट्रोल पंपों पर हाहाकार

नए नियमों की आहट मिलते ही बुधवार सुबह से कनॉट प्लेस बाबा खड़क सिंह मार्ग जनपथ बाराखंबा रोड धौला कुआं समेत कई पेट्रोल पंपों पर PUC जांच के लिए लंबी कतारें लग गईं। कई पंपों पर PUC मशीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे जांच बाधित रही। घंटों इंतजार के बाद भी कई वाहन चालक निराश होकर लौट गए।


तकनीकी खामियों से बढ़ी लोगों की परेशानी

कई पेट्रोल पंपों पर PUC मशीनों के सर्वर बार बार ठप होने से व्यवस्था चरमरा गई। वाहन चालक नियमों का पालन करना चाहते हैं लेकिन तकनीकी खामियां उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। पुलिस और परिवहन विभाग को हालात संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।


ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने राजधानी के कई इलाकों में जांच अभियान चलाया। बिना वैध PUC वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया गया। बुधवार को ईंधन भरवाने की छूट दी गई है लेकिन गुरुवार से नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।


वाहन चालकों में नाराजगी

बाइक चालक दिव्यांश ने बताया कि वह सुबह 9 बजे से लाइन में लगा है लेकिन सर्वर बार बार डाउन हो जा रहा है। पिछले कई दिनों से अलग अलग पेट्रोल पंपों के चक्कर काट चुका हूं लेकिन BS6 वाहन का PUC नहीं बन पा रहा। वहीं चालक विवेक ने कहा कि भीड़ के कारण PUC कराने में बहुत समय लग रहा है।


लोग बोले नियम सही हैं लेकिन व्यवस्था मजबूत हो

वाहन चालकों का कहना है कि वे प्रदूषण से राहत चाहते हैं और सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं लेकिन नियमों के साथ साथ व्यवस्थाओं को भी मजबूत करना जरूरी है। समय पर और सुचारू PUC जांच व्यवस्था न होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है।


विशेषज्ञों की राय वाहन प्रदूषण बड़ा कारण

विशेषज्ञों का मानना है कि वाहनों से निकलने वाला धुआं दिल्ली प्रदूषण का बड़ा कारण है। सरकार का दावा है कि इस साल कई महीनों में AQI बेहतर रहा लेकिन नवंबर और दिसंबर में हालात फिर बिगड़ गए। पुराने वाहनों पर रोक और PUC अनिवार्यता को सही दिशा में कदम बताया जा रहा है हालांकि इसे लागू करने में प्रशासनिक चुनौतियां सामने आ रही हैं।


निर्माण मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

प्रदूषण के चलते लागू GRAP 3 और GRAP 4 प्रतिबंधों के कारण जिन पंजीकृत निर्माण मजदूरों का काम बंद हुआ है उन्हें सरकार 10 हजार रुपये की सहायता देगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह लाभ केवल पंजीकृत मजदूरों को ही मिलेगा।


प्रदूषण पर राजनीति का आरोप

श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण 30 साल पुरानी समस्या है जिसे कुछ महीनों में खत्म नहीं किया जा सकता लेकिन सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है।


AAP का अनोखा विरोध सेंटा क्लॉज बना मुद्दा

आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया। कनॉट प्लेस में सेंटा क्लॉज बनकर नेताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली का AQI देखकर सेंटा क्लॉज भी बेहोश हो गया और उसे गैस मास्क पहनना पड़ा।


भाजपा का पलटवार ओछी राजनीति करार

भाजपा ने AAP के प्रदर्शन को ओछी राजनीति बताया। प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से क्रिसमस के समय दिल्ली का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर रहा है और आम आदमी पार्टी जनता को भ्रमित कर रही है।


प्रदूषण से प्रभावित हुआ कारोबार

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण का असर अब बाजारों पर भी दिखने लगा है। दुकानों में ग्राहकों की संख्या घट गई है और बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने इसे सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि पूरे एनसीआर की समस्या बताया है।

उत्तर प्रदेश : घने कोहरे में अलर्ट मोड पर यूपी सरकार हाईवे से एक्सप्रेसवे तक चाकचौबंद सुरक्षा सीएम योगी के सख्त निर्देश

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

US strikes Iran again

अमेरिका ने फिर किया ईरान पर हवाई हमला, बंदर अब्बास बना निशाना; जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

Leave a Reply

error: Content is protected !!