Breaking News

SSC CHSL 2025: अब उम्मीदवार देख सकेंगे अपना परीक्षा शहर, आयोग ने जारी किए नए दिशानिर्देश

Published on: November 6, 2025
ssc-chsl-2025-tier1-exam-city-guidelines

जागृत भारत | प्रयागराज(Prayagraj): कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2025 के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर देखने का लिंक सक्रिय कर दिया है।

पसंद के अनुसार आवंटित हुए शहर और तिथि

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही स्लॉट चयन (Slot Selection) का विकल्प चुना था, उन्हें उनकी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि आवंटित कर दी गई है। हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा पाली (Shift) में बदलाव किया गया है।

वैकल्पिक शहर चुनने वालों को भी मिली प्राथमिकता

जिन परीक्षार्थियों ने “वैकल्पिक शहर” का विकल्प चुना था, उन्हें भी आयोग ने उनकी पसंद के अनुसार अधिकतम सीमा तक परीक्षा केंद्र देने का प्रयास किया है। आयोग का कहना है कि अधिकांश उम्मीदवारों को उनके आवेदन में दिए गए पसंदीदा शहरों में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।

स्लॉट चयन न करने वालों के लिए स्वतः आवंटन

जिन अभ्यर्थियों ने स्लॉट चयन प्रक्रिया में भाग नहीं लिया था, उन्हें उपलब्धता के आधार पर परीक्षा शहर, तिथि और पाली आवंटित की गई है। यदि किसी उम्मीदवार को उसके दिए विकल्पों में से कोई भी शहर नहीं मिला है, तो वह 8 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर फीडबैक पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है।

लेखक (Scribe) के लिए नया पंजीकरण अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए लेखक (Scribe) की सुविधा ली है, उन्हें अपने लेखक का नया पंजीकरण कराना होगा। पुराने पंजीकरण अब अमान्य कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत लेखक का पंजीकरण आधार प्रमाणीकरण आधारित होगा। अभ्यर्थी 8 नवंबर रात 11 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सफल मैपिंग के बाद ही लेखक(Scribe) को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

उन्नाव: ड्राईवर की झपकी पड़ी यात्रियों पर भारी! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 25 फीट गहरी खाई में गिरी स्लीपर बस, 21 यात्री घायल

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

1 thought on “SSC CHSL 2025: अब उम्मीदवार देख सकेंगे अपना परीक्षा शहर, आयोग ने जारी किए नए दिशानिर्देश”

Leave a Reply

error: Content is protected !!