Breaking News

देवरिया : भाटपार रानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.8 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Published on: January 7, 2026
bhatpar-rani-police-arrested-ganja-smuggler-6kg

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जनपद में अपराध और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भाटपार रानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार सुबह संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाटपार रानी–फुलवरिया मार्ग पर अवैध गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोका और तलाशी ली।

6 किलो 810 ग्राम अवैध गांजा बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6 किलोग्राम 810 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया।

आरोपी की पहचान और कानूनी कार्रवाई
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार सिंह, पुत्र स्वर्गीय रामनन्दी सिंह, निवासी रजवाही पतहरा, थाना यादवपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का साफ संदेश— नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: खाद के साथ अब नहीं थोपे जाएंगे दवा-स्प्रे, टैगिंग पर पूरी तरह लगी रोक


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!