Breaking News

कप्तानगंज मैराथन में पुरस्कार वितरण पर विवाद, प्रतिभागियों ने लगाया पक्षपात का आरोप

Published on: November 3, 2025
controversy-erupts-over-prize-distribution-at-kaptanganj-marathon

जागृत भारत | कुशीनगर (Kushinagar): नगर पंचायत कप्तानगंज में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिभागियों का आरोप है कि असल विजेताओं को दरकिनार कर अन्य लोगों को इनाम दिए गए। इससे प्रतियोगिता में शामिल धावकों में नाराजगी और आक्रोश फैल गया।

1200 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

नगर पंचायत कप्तानगंज की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 1200 धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर आजाद चौक, चांदनी चौक, सुभाष चौक, डीसीएफ चौक और मंगल बाजार से होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई।
प्रतिभागियों में आसपास के इलाकों और कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल थे।

विजेताओं को ‘बाहरी’ बताकर बाहर करने का आरोप

प्रतियोगिता के बाद कई धावकों ने अव्यवस्था और पक्षपात की शिकायत की। प्रतिभागियों का कहना है कि शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले कई धावकों को “बाहरी प्रतिभागी” बताकर पुरस्कार सूची से बाहर कर दिया गया।
एक धावक ने कहा, “हम मेहनत से दौड़ पूरी करते हैं, लेकिन जब असली विजेताओं को नज़रअंदाज़ किया जाता है, तो खेल भावना को ठेस पहुंचती है।”

महिला वर्ग में पुरस्कारों की असमानता पर सवाल

मैराथन में पुरुष वर्ग के 10 धावकों को पुरस्कार दिए गए, जबकि महिला वर्ग से केवल तीन बालिकाओं को विजेता घोषित किया गया। प्रतिभागियों ने इसे लिंग आधारित असमानता बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
कुछ धावकों ने आरोप लगाया कि “कटऑफ सूची” में भी गड़बड़ी की गई और बेहतर प्रदर्शन करने वालों के नाम हटा दिए गए।

ईओ ने दी सफाई

इस मामले में नगर पंचायत कप्तानगंज के ईओ योगेश मिश्रा ने कहा कि सभी विजेताओं को नियमों के अनुसार पुरस्कृत किया गया है।
पुरुष वर्ग में सचिन गौड़, इंद्रजीत साहनी और आफताब अली को क्रमशः ₹5100, ₹2100 और ₹1100 का पुरस्कार दिया गया। वहीं सतीश गौड़, खालिद अंसारी, विशाल यादव, शिवम यादव, मेराज अली, निहाल यादव और अमन अली को ₹1100-₹1100 का पुरस्कार मिला।
महिला वर्ग में अर्चना यादव, सत्या यादव और अंजना चौहान को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया।
तीनों विजेताओं को विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने ₹1100 की राशि और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

देवरिया: बिजली बिल और जमीन विवाद में चली चाकू, दो भाई गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

varanasi-delhi-flight-returns-runway-child-ear-pain-air-india-express

बाबतपुर। वाराणसी : बच्चे के कान में दर्द होने पर रनवे से लौटा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान, वाराणसी–दिल्ली फ्लाइट एक घंटे बाद रवाना

muzaffarnagar-salman-murder-wife-sumaila-arrested-lover-absconding

यूपी में एक और ‘मुस्कान’ गिरफ्तार, प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या, वारदात से दहल उठा इलाका

prayagraj-high-court-hospital-sealed-without-evidence-fine-on-state-government

प्रयागराज: बिना ठोस साक्ष्य सिर्फ शिकायत पर अस्पताल सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

up-amroha-bangladeshi-woman-reena-begum-arrest-nepal-route-nikah-connection

यूपी में एक और ‘सीमा हैदर’: सऊदी में बांग्लादेशी महिला से मुलाकात, इश्क के बाद निकाह; नेपाल बॉर्डर से भारत में एंट्री का खुलासा

bulandshahr-groom-rejects-51-lakh-dowry-silver-coin-marriage

बुलंदशहर में दूल्हे का बड़ा फैसला: 51 लाख की नकद थाली लौटाई, सिर्फ चांदी का सिक्का लेकर की सादगीभरी शादी

amitabh-thakur-first-night-in-jail-deoria-update

जेल में ठिठुरते हुए गुज़री पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की पहली रात: तीन कंबल में कटाई सर्द रात, जमीन पर बिछाकर सोना पड़ा; कभी इसी जेल का निरीक्षण किया करते थे

Leave a Reply