Breaking News

गुजरात: वडोदरा में पानी पुरी को लेकर हंगामा, महिला ने सड़क पर दिया धरना

Published on: September 20, 2025
Gujarat Uproar over Pani Puri

भारत में पानी पुरी (गोलगप्पा) का क्रेज सबको पता है, लेकिन कभी-कभी यही स्वाद बड़ी बहस और बवाल का कारण बन जाता है। ऐसा ही वाकया गुजरात के वडोदरा से सामने आया, जहां सिर्फ दो पानी पुरी को लेकर सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

20 रुपये में मिले सिर्फ 4 गोलगप्पे

यह घटना सुरसागर तालाब के पास हुई। यहां एक महिला सड़क किनारे पानी पुरी खाने पहुँची। उसने दुकानदार को 20 रुपये दिए और उम्मीद की कि कम से कम 6-7 गोलगप्पे मिलेंगे। लेकिन दुकानदार ने प्लेट में केवल 4 ही पानी पुरी दिए। यह देखकर महिला भड़क गई और सड़क पर ही धरने पर बैठ गई।

“सबको 6 तो मुझे 4 क्यों?”

महिला का आरोप था कि दुकानदार बाकी लोगों को 6 गोलगप्पे देता है लेकिन उसे केवल 4 दिए। उसने रोते-रोते पुलिस से मांग की कि या तो उसे दो और पानी पुरी खिलाए जाएं या फिर उस ठेले को सड़क से हटाया जाए। पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर महिला को समझाकर वहां से हटाया गया और जाम खुलवाया गया।

“लारी वाला करता है दादागिरी”

पुलिस की टीम के साथ जाने से पहले महिला ने आरोप लगाया कि पानी पुरी बेचने वाला उसके साथ गलत व्यवहार करता है और दादागिरी दिखाता है। उसने कहा कि इस लारी वाले की दुकान बंद होनी चाहिए।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

यह घटना रावपुरा थाना क्षेत्र की है। वीएमसी (वडोदरा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) के आरोग्य विभाग ने कहा कि पानी पुरी बेचने वालों की ऐसी मनमानी पर कार्रवाई करना उनका काम नहीं है। विभाग केवल खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता की जांच कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: सिंगर जुबिन गर्ग के निधन पर असम सीएम ने जताया शोक, परिवार से की मुलाकात

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!