Breaking News

दिव्यांग युवक ने बंद स्कूल में लगाई फांसी: चार साल पहले ट्रेन हादसे में गंवाया था पैर, एक दिन पहले घर से हुआ था लापता

Published on: November 23, 2025
divyang-yuvak-fansi-band-school-deoria-news

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्जिदिया गांव में शनिवार दोपहर एक दिव्यांग युवक ने बंद पड़े निजी विद्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा पुत्र अवधेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रवेश करीब चार साल पहले ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसमें उनका एक पैर कट गया था। बाद में उन्हें कृत्रिम पैर लगाया गया। शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद वह कीर्तन-भजन गाकर गांव और आसपास के इलाकों में अपनी अलग पहचान बना चुके थे।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम प्रवेश घर से निकले थे। परिवार को लगा कि वे किसी कीर्तन कार्यक्रम में गए होंगे, इसलिए रात तक वापस न आने पर भी कोई विशेष चिंता नहीं की गई। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे प्रानपुर टोला स्थित एक बंद निजी विद्यालय के कमरे में ग्रामीणों ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटका देखा।

यूपी में बिजली दरों में छठे वर्ष भी बढ़ोतरी नहीं… ऊर्जा मंत्री बोले- ओटीएस योजना के बाद उपभोक्ताओं को दूसरा बड़ा न्यू ईयर गिफ्ट

सूचना मिलते ही बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जबकि राजगीर का काम करने वाले पिता अवधेश विश्वकर्मा सदमे से बेसुध हो गए। बाहर नौकरी करने वाले छोटे भाई नित्य और रोहित भी सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रवेश स्वभाव से शांत, सरल और धार्मिक प्रवृत्ति के थे। अधिकतर समय वह भजन-कीर्तन में ही व्यतीत करते थे। दिव्यांगता के बावजूद वह मेहनती और सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। अचानक उठाए गए इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

बरियारपुर | देवरिया में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर आठ ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!