Breaking News

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, 3 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव; देवरिया में बाधित रहा रेल संचालन

Published on: December 21, 2025
deoria-railway-track-dead-body-boundary-dispute-train-stopped

जागृत भारत | देवरिया जिले में शनिवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े रहने से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। दो थानों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर बने असमंजस के कारण शव करीब तीन घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया और सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब पांच बजे रेवली ढाले के पास एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई और शव रेलवे पटरी पर ही पड़ा रह गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन चालक ने सहायक स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। सुरक्षा कारणों से रेलवे प्रशासन ने तत्काल दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश : विदेश भेजने के नाम पर ठगी बर्दाश्त नहीं, फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर सख्त कार्रवाई करें

घटनास्थल पर सबसे पहले मईल थाना पुलिस पहुंची, लेकिन शव को लार थाना क्षेत्र की सीमा में बताते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद लार थाना पुलिस को सूचना दी गई। दोनों थानों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही, जिससे शव हटाने की प्रक्रिया में काफी देरी हो गई।

इस देरी का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा। गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस लार रोड स्टेशन पर, गोरखपुर–दादर एक्सप्रेस बेल्थरा रोड स्टेशन पर और वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सलेमपुर स्टेशन पर करीब साढ़े तीन घंटे तक खड़ी रहीं। यात्री ट्रेनों के अंदर और प्लेटफार्म पर फंसे रहे।

काफी प्रयासों के बाद लार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया गया। रात करीब 8:30 बजे ट्रैक पूरी तरह से क्लियर किया गया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका। गोरखपुर–दादर एक्सप्रेस रात 8:45 बजे लार रोड स्टेशन पहुंची, जबकि गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस 8:50 बजे रवाना हुई।

लार रोड स्टेशन मास्टर ने बताया कि शव हटने के बाद ही सुरक्षा मानकों के तहत ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया गया। वहीं, भागलपुर चौकी प्रभारी महेंद्र मोहन मिश्र ने भी पुष्टि की कि शव लार थाना क्षेत्र में मिलने के कारण संबंधित पुलिस को सूचना दी गई थी।

देवरिया में शीतलहर का प्रकोप, जनजीवन अस्त-व्यस्त; यातायात और रोडवेज पर पड़ा असर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “सीमा विवाद में उलझी पुलिस, 3 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव; देवरिया में बाधित रहा रेल संचालन”

Leave a Reply

error: Content is protected !!