Breaking News

यूपी | जौनपुर में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से सिर कूचकर मां-बाप की हत्या, शव बोरे में भरकर नदी में फेंके; ऐसे खुला राज

Published on: December 16, 2025
jaunpur-son-killed-parents-silbatta-gomti-river

जागृत भारत | जौनपुर(Jaunpur): उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में इकलौते बेटे ने पैसों को लेकर हुए विवाद में अपने बुजुर्ग माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को बोरे में भरकर कार से गोमती नदी में फेंक दिया। कई दिनों बाद जब मामला पुलिस तक पहुंचा, तब इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ।

गुमशुदगी की रिपोर्ट से शुरू हुई जांच

एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि 13 दिसंबर को वंदना देवी ने अपने माता-पिता बबिता देवी और श्याम बहादुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट जफराबाद थाने में दर्ज कराई थी। वंदना ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता आठ दिसंबर से लापता हैं और उनका भाई अम्बेश कुमार भी घर से गायब है, जो कथित तौर पर माता-पिता की तलाश में निकला है।

तीन टीमों ने संभाली जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित कर माता-पिता और बेटे की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अम्बेश कुमार की गतिविधियों पर संदेह हुआ। सोमवार की शाम उसे घर के पास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में टूटा आरोपी, कबूली हत्या

गहन पूछताछ के दौरान अम्बेश कुमार टूट गया और उसने अपने माता-पिता की हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि आठ दिसंबर की रात करीब आठ बजे पैसों और पारिवारिक विवाद को लेकर उसका माता-पिता से झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर उसने सिलबट्टे से दोनों के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंके

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से दोनों शवों को बोरे में भरा, उन्हें कार में रखा और गोमती नदी में फेंक दिया। कई दिनों तक यह मामला दबा रहा, लेकिन गुमशुदगी की रिपोर्ट और पुलिस जांच ने पूरे सच को सामने ला दिया।

हत्या का मुकदमा दर्ज, शवों की तलाश जारी

एएसपी सिटी के अनुसार, आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद उसके खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और उसकी निशानदेही पर गोमती नदी से शवों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मथुरा में कई बसों में लगी आग, जनहानि की आशंका

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

1 thought on “यूपी | जौनपुर में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से सिर कूचकर मां-बाप की हत्या, शव बोरे में भरकर नदी में फेंके; ऐसे खुला राज”

Leave a Reply

error: Content is protected !!