Breaking News

मायावती का 70वां जन्मदिन आज: लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, देशभर से जुटेंगे बसपा नेता; 2027 के लिए देंगी सियासी मंत्र

Published on: January 15, 2026
mayawati-70th-birthday-lucknow-2027-election-strategy

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज लखनऊ में अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर राजधानी स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां वे एक अहम पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। पूरे प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी पार्टी नेता और पदाधिकारी लखनऊ पहुंच रहे हैं।

पंचायत और विधानसभा चुनावों को लेकर देंगी दिशा-निर्देश

अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी पंचायत चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संदेश देंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह संगठन को मजबूत करने, जनाधार बढ़ाने और चुनावी रणनीति को धार देने पर जोर देंगी। सभी राज्यों में उनका जन्मदिन “जनकल्याणकारी दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है।

पुस्तक के 21वें संस्करण का होगा विमोचन

हर साल की तरह इस बार भी मायावती अपने जन्मदिन पर अपनी पुस्तक “मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा” के 21वें संस्करण का विमोचन करेंगी। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। हाल के निकाय चुनावों में पार्टी को मिली सफलता के बाद वह कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाएंगी।

प्रदेश और देशभर में भव्य आयोजन

बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन उत्तर प्रदेश में मंडल स्तर पर और अन्य राज्यों में जोनल स्तर पर मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सभी केंद्रीय कोऑर्डिनेटर और वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में उनके जन्मदिन के अवसर पर हजारों की संख्या में होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं।

संगठन के लिए अहम माना जा रहा 70वां जन्मदिन

मायावती का 70वां जन्मदिन बसपा संगठन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व समाप्त होने और हालिया विधानसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के कारण पार्टी के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मौके पर मायावती कोई नई रणनीति या बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे सकती हैं।

मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का महास्नान, कड़ाके की ठंड में उमड़ा जनसैलाब; 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं की उम्मीद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply