Breaking News

34 दिन बाद भी नहीं मिली एशिया कप ट्रॉफी: BCCI का रुख सख्त, बोले– पाकिस्तान के गृह मंत्री के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे

Published on: November 2, 2025
34-days-after-asia-cup-trophy-not-handed-over

भारत को एशिया कप जीते हुए 34 दिन बीत चुके हैं, लेकिन टीम इंडिया को अब तक ट्रॉफी नहीं सौंपी गई है। वजह है— BCCI और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के बीच जारी विवाद।

दरअसल, BCCI इस बात पर अड़ा हुआ है कि वह ट्रॉफी ACC चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं लेगा। नकवी इस वक्त पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तान के गृह मंत्री दोनों पदों पर हैं।


 4 नवंबर की ICC मीटिंग में उठेगा मुद्दा

4 नवंबर से दुबई में होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की मीटिंग में भारत इस मुद्दे को औपचारिक रूप से उठाएगा।

इससे पहले BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने शनिवार को कहा —

“हमने ACC को इस विवाद पर पत्र भेजा था, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। हम अपने स्टैंड पर कायम हैं — ट्रॉफी जरूर आएगी, मगर नकवी के हाथों से नहीं।”


 28 सितंबर को भारत ने जीता था एशिया कप फाइनल

भारतीय टीम ने 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप खिताब अपने नाम किया था। लेकिन, टीम ने पुरस्कार समारोह में नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

यह फैसला भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया था। इसके बाद नकवी ट्रॉफी को लेकर दुबई के ACC दफ्तर चले गए और वहीं जमा कर दी।

बाद में नकवी ने बयान दिया —

“मेरी अनुमति के बिना कोई भी इस ट्रॉफी को हाथ नहीं लगा सकता। अगर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव चाहें, तो ACC ऑफिस आकर इसे ले सकते हैं।”

फिलहाल ट्रॉफी नकवी के पास अबू धाबी में बताई जा रही है।


 भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया था हाथ

पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। वहीं, पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बार-बार “6-0” के इशारे कर भारत का मज़ाक उड़ाया — जो कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके फर्जी दावों से जुड़ा था।


 नकवी बोले— ‘मैं तो कार्टून की तरह खड़ा था’

विवाद बढ़ने पर नकवी ने बयान दिया —

“मुझे किसी ने लिखित में नहीं बताया कि भारतीय टीम मुझसे ट्रॉफी नहीं लेगी। मैं वहां बिना वजह एक कार्टून की तरह खड़ा था।”

BCCI ने इसके बाद ACC की एनुअल जनरल मीटिंग में इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल: 8 साल बाद फिर इतिहास के दरवाजे पर टीम इंडिया, अब बदली है सोच, फिटनेस और नजरिया


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

1 thought on “34 दिन बाद भी नहीं मिली एशिया कप ट्रॉफी: BCCI का रुख सख्त, बोले– पाकिस्तान के गृह मंत्री के हाथों ट्रॉफी नहीं लेंगे”

Leave a Reply

error: Content is protected !!