Breaking News

‘हम घर नहीं छोड़ेंगे’: NSG के नोटिस के खिलाफ मेहरम नगर और आसपास के 360 गांवों के ग्रामीणों ने किया विरोध

Published on: September 28, 2025
villagers-from-mehram-nagar-and-360-surrounding-villages-protest

जागृत भारत, दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित करीब 300 साल पुराने गांव मेहरम नगर के अस्तित्व पर संकट गहराने लगा है। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने ग्रामीणों को 30 सितंबर तक गांव खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल इस नोटिस पर रोक लगा दी है। बावजूद इसके, एनएसजी ने एक बार फिर गांव को खाली करने का नोटिस चिपकाया, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए हैं और एनएसजी व सरकार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं।

महापंचायत और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

एनएसजी के फैसले के विरोध में गांव में शनिवार से दो दिवसीय महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। महापंचायत में सर्वसम्मति से यह मांग उठाई गई कि एनएसजी अपना आदेश वापस ले और इस ऐतिहासिक गांव को उजड़ने से बचाया जाए। आंदोलन को ताकत देने के लिए आसपास की 36 बिरादरी और 360 गांवों के प्रधान भी मेहरम नगर के समर्थन में खड़े हुए।

गांव की महिलाएं भी इस संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। एक बुजुर्ग महिला ने कहा, “यह हमारी पांचवीं पीढ़ी है जो यहां रह रही है। एनएसजी तो अभी आई है, लेकिन हम सदियों से यहां बसे हुए हैं। अपने घरों को छोड़ने से बेहतर है कि हम बुलडोज़र के आगे लेट जाएं।” ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी हाल में अपने घर नहीं छोड़ेंगे और अदालत से न्याय की उम्मीद रखते हैं।

इतिहास और दस्तावेजों का दावा

गांव के निवासी सोनू प्रजापति ने पुराने नक्शे और दस्तावेज पेश करते हुए बताया कि मेहरम नगर का इतिहास 300 साल पुराना है। उनके अनुसार 1909 और उससे पहले के कागजात भी गांव की मौजूदगी को प्रमाणित करते हैं। प्रजापति का कहना है कि 1986 में एनएसजी यहां आई, लेकिन तब से यह गांव लगातार बसा हुआ है।

एनएसजी द्वारा जारी नोटिस के विरोध में गांव में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Xiaomi HyperOS 3 Update: अक्टूबर-दिसंबर 2025 में किन स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स और वियरेबल्स को मिलेगा नया अपडेट 

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Prashant Kishor's Bihar...

‘प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति के नए हीरो बनकर उभरे’, बांकीपुर जीत पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Sheikh Hasina's virtual press conference

शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का रुख साफ, विदेश मंत्रालय बोला- आयोजन में हमारी कोई भूमिका नहीं

Pakistan-Saudi Arabia-Turkey

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, विदेश मंत्रालय बोला- हालात पर रख रहे हैं करीबी निगरानी

Shehbaz Sharif on a visit to Saudi Arabia

सऊदी दौरे पर शहबाज शरीफ और असीम मुनीर ने किया उमरा, तस्वीरों पर पाकिस्तान में छिड़ी बहस

Pakistan, Saudi Arabia, and

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के कथित रक्षा समझौते को लेकर दावे, जानिए क्या कहा जा रहा है

1 thought on “‘हम घर नहीं छोड़ेंगे’: NSG के नोटिस के खिलाफ मेहरम नगर और आसपास के 360 गांवों के ग्रामीणों ने किया विरोध”

Leave a Reply

error: Content is protected !!