Breaking News

सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात युवती, मौके पर मौत

Published on: September 25, 2025
an-unidentified-girl-was-hit-by-a-train

जागृत भारत, सलेमपुर (देवरिया)। भटनी-वाराणसी रेलमार्ग पर सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। बरसीपार गांव के समीप एक अज्ञात युवती ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेल पटरी पर शव देखकर तुरंत रेलवे स्टेशन व पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सलेमपुर पुलिस और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और कस्बों में पूछताछ कर रही है ताकि उसकी पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि युवती की पहचान होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के चलते कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस व रेलवे कर्मियों के प्रयास से स्थिति सामान्य कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में 36 घंटे में दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी, ई-रिक्शा चालक की हत्या और नीलगाय हत्या के आरोपियों को जेल

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात युवती, मौके पर मौत”

Leave a Reply

error: Content is protected !!