Breaking News

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने दराती से गला रेतकर मां की हत्या, खुद पहुंचा थाने

Published on: December 7, 2025
ghaziabad-son-kills-mother-with-sickle-in-modinagar

जागृत भारत | गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जनता कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपनी 65 वर्षीय मां की दराती से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है। आरोपी की बात सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम आरोपी के साथ मौके पर पहुंची। घर के अंदर वृद्ध महिला की लाश खून से लथपथ मिली। यह भयावह दृश्य देखकर पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके से हत्या में इस्तेमाल दराती बरामद कर ली गई है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा। घटना से क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है।

इंडिगो एयरलाइन : हवाई’ संकट के पांच दिन, उड़ानें ठप… इंतज़ार में लगा जाम, यात्रियों का दर्द छलका—“आईजीआई बना रेलवे प्लेटफॉर्म”


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Alleged offerings at the Ram Mandir

राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है’

Deoria Over a dispute regarding a pathway

देवरिया: रास्ते के विवाद में युवक की हत्या मामले में 8 गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

To the rural laborers of UP

यूपी के ग्रामीण मजदूरों को बड़ी सौगात: 1 जुलाई से VB-GRAM-G लागू, अब 125 दिन रोजगार और न्यूनतम ₹300 दैनिक मजदूरी

Leave a Reply

error: Content is protected !!