Breaking News

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट घोषित, 30 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Published on: January 11, 2026
rani-mukherji-mardani-3-release-date-30-january

यश राज फिल्म्स (YRF) ने शनिवार को अपनी चर्चित फिल्म मर्दानी 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मर्दानी YRF की हिंदी सिनेमा की एकमात्र सोलो फीमेल लीड फ्रेंचाइजी है। तीसरे भाग में भी रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी, जो न्याय के लिए पूरी निष्ठा और साहस के साथ लड़ती हैं।

YRF ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्ट के साथ लिखा गया,
“वह तब तक नहीं रुकेगी, जब तक वह उन सभी को बचा नहीं लेती। रानी मुखर्जी मर्दानी 3 में निडर कॉप शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आ गई हैं। रेस्क्यू 30 जनवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू होगी।”

फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है, जबकि इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है।

mardani-3-release-date-30-january

गौरतलब है कि मर्दानी का पहला भाग 22 अगस्त 2014 को रिलीज हुआ था, जिसका निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। फिल्म ने भारत में लगभग 35–36 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 59.55 करोड़ रुपये रहा। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

इसके बाद मर्दानी 2 13 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई, जिसका निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था। इस फिल्म ने भारत में करीब 47.51 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि दुनियाभर में इसका कारोबार लगभग 67.12 करोड़ रुपये रहा। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

अब मर्दानी 3 से दर्शकों को एक बार फिर दमदार कहानी और रानी मुखर्जी के मजबूत अभिनय की उम्मीद है।

गोरखपुर महोत्सव का आज से भव्य आगाज, नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों को लेकर उत्साह चरम पर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

Leave a Reply

error: Content is protected !!