Breaking News

“धर्म नहीं, अपराध देखता हूँ”—यह बोलना पड़ा भारी; वायरल वीडियो के बाद देवबंद इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, सोशल मीडिया पर समर्थन की बाढ़

Published on: November 14, 2025
deoband-inspector-viral-video-line-hazir-controversy

जागृत भारत | सहारनपुर(Saharanpur): देवबंद में गुरुवार को उस समय माहौल गर्म हो गया, जब कोतवाली के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सर्वधर्म के लोगों के साथ हुई बैठक में इंस्पेक्टर ने कहा था कि “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता”, और इसी संदर्भ में उन्होंने कुछ उदाहरण भी दिए। लेकिन वीडियो का सीमित हिस्सा वायरल होने पर मामला विवाद का रूप ले चुका है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने दिल्ली धमाके के बाद फैल रही अफवाहों को रोकने और आपसी सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई में वे धर्म नहीं देखते, बल्कि अपराध को आधार मानते हैं। उनका कहना था कि यह सोचना गलत है कि सिर्फ किसी एक समुदाय का व्यक्ति आतंकवादी हो सकता है। विभिन्न उदाहरण देकर उन्होंने समझाया कि हर धर्म और हर वर्ग में अपराधी मिल सकते हैं।

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

बैठक के दौरान किसी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही घंटों में वीडियो तेजी से वायरल हो गई और चर्चा का विषय बन गई। मामला लखनऊ तक पहुंच गया और वीडियो का अंश देखकर एसएसपी आशीष तिवारी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया।

इंस्पेक्टर का कहना है कि वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा वायरल किया गया है, जबकि पूरी बात सुनने पर स्पष्ट होता है कि उनका उद्देश्य किसी धर्म को निशाना बनाना नहीं था। उनका कहना है कि उन्होंने केवल यह बताया था कि आतंकवाद की पहचान धर्म से नहीं, बल्कि उसके कृत्यों से होती है।

सोशल मीडिया पर इंस्पेक्टर को मिला व्यापक समर्थन

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कई संगठनों और स्थानीय लोगों ने इंस्पेक्टर शर्मा का समर्थन किया है।

  • बजरंग दल देवबंद के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने उनकी ईमानदारी और कार्यशैली की सराहना करते हुए वीडियो बनाने और छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

  • अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया है।

  • गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश पंवार ने भी इसे एडिटेड वीडियो बताते हुए इसकी जांच की मांग की।

इन बयानों से साफ है कि वायरल हुए वीडियो के बाद एक तरफ जहां कार्रवाई की गई है, वहीं दूसरी ओर इंस्पेक्टर के समर्थन में आवाज़ भी बुलंद हो रही हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: लखनऊ से गोरखपुर तक कई जिलों के बीएसए बदले, देखें पूरी नई तैनाती सूची

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on ““धर्म नहीं, अपराध देखता हूँ”—यह बोलना पड़ा भारी; वायरल वीडियो के बाद देवबंद इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, सोशल मीडिया पर समर्थन की बाढ़”

Leave a Reply

error: Content is protected !!