Breaking News

देवरिया : पिता ने तीन बच्चों को जहर मिली चाय पिलाई, पत्नी से विवाद के बाद खुद भी पी; चारों की हालत गंभीर

Published on: December 21, 2025
deoria-bhathpar-rani-father-poisoned-children-after-wife-disput

जागृत भारत |  देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई। भरौली बाजार गांव निवासी 25 वर्षीय रानू गोंड ने पारिवारिक विवाद से मानसिक रूप से टूटकर अपने तीन मासूम बच्चों को जहर मिली चाय पिलाई और बाद में स्वयं भी वही चाय पी ली। घटना के बाद चारों की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानू गोंड का अपनी पत्नी रमावती से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। रानू का आरोप है कि पत्नी बीते पांच दिनों से न तो खाना बना रही थी और न ही घर का कोई काम कर रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़े हो रहे थे, जिससे रानू मानसिक तनाव में आ गया।

इसी तनाव में आकर रानू ने खौफनाक कदम उठाया। उसने चाय में जहर मिलाकर अपने तीनों बच्चों—श्याम (4 वर्ष), माधुरी (2 वर्ष) और सबसे छोटे बेटे सुंदर (18 माह)—को पिला दिया। इसके बाद उसने स्वयं भी वही जहरीली चाय पी ली।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, 3 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव; देवरिया में बाधित रहा रेल संचालन

कुछ ही देर में चारों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों की बिगड़ती स्थिति देखकर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस चालक अनिल और मेडिकल टेक्नीशियन विजय कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को गंभीर हालत में महर्षि देवराम अंबेडकर मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को आईसीयू में भर्ती किया है, जबकि रानू गोंड का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक सबसे छोटे बेटे सुंदर (18 माह) की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य दो बच्चों की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाटपार रानी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया: पुलिस ने दो गो-तस्करों को दबोचा, पशु लदी गाड़ी की टक्कर से दो युवकों की गई थी जान


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!