Breaking News

देवरिया: नए एसपी संजीव सुमन का सख्त संदेश, अपराध व तस्करी पर लगेगी लगाम

Published on: September 23, 2025
Deoria New SP Sanjeev Suman's

जागृत भारत, देवरिया। देवरिया के नए पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने सोमवार देर रात पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी शामिल रहे। बैठक के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश दिए और साफ किया कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पशु और शराब तस्करी पर पूर्ण रोक लगाई जाए तथा थानों की खराब रिपोर्टिंग पर सीधे जिम्मेदारी तय होगी। महिला सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता देने के आदेश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

एसपी ने अधिकारियों को गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीट प्रणाली को और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया, ताकि जनता से सीधा संवाद स्थापित हो सके। साइबर अपराध और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में सख्ती बरतने के भी निर्देश दिए गए।

त्योहारों और आगामी परीक्षाओं को देखते हुए पुलिस बल को अलर्ट मोड में रहने का आदेश दिया गया। उन्होंने दो टूक कहा कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संजीव सुमन ने सभी अधिकारियों को निष्ठा, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। एसपी के इस कड़े रुख से थाना प्रभारियों में हलचल देखी गई।

इसे भी पढ़ें: देवरिया: घर के गेट में करंट उतरने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजनों में कोहराम

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!