Breaking News

उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Published on: October 9, 2025
Transfer Express runs again in Uttar Pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। शासन की ओर से की गई इस प्रशासनिक सर्जरी का उद्देश्य राज्य में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाना और शासन-प्रशासन की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

सेल्वा कुमारी जे को सचिव नियोजन विभाग तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या से महानिदेशक एवं सचिव प्राविधिक शिक्षा नियुक्त किया गया। वहीं, समीर वर्मा को प्रतीक्षारत से सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया।

प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) नियुक्त किया गया। UPSRTC के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया।

इसी तरह, आशीष कुमार को विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा अपर महानिरीक्षक निबंधन से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, सुधीर कुमार को नगर आयुक्त कानपुर नगर से विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग और अपर महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया। अर्पित उपाध्याय को मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली से नगर आयुक्त कानपुर नगर, जबकि अंजुलता को सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली नियुक्त किया गया।

Transfer Express runs again in Uttar Pradesh
👉 Also Read: देश में भीषण बाढ़ का कहर, राहुल गांधी ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

At Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ बने सांसद रवि किशन, पहली क्लास में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

Before the Bankipur by-election, people

बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज को झटका, कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Parliament's monsoon session begins on Monday

सोमवार से संसद का मानसून सत्र, सरकार-विपक्ष आमने-सामने; कई अहम विधेयकों और विवादित मुद्दों पर टकराव के आसार

Iran's Supreme Leader on America

ईरान के सर्वोच्च नेता का अमेरिका पर हमला, बोले- ‘ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई कीमत नहीं, अमेरिका को मिलेगा जवाब’

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Leave a Reply

error: Content is protected !!