Breaking News

राम जन्मभूमि ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए 26 नवंबर तक गोरखपुर-अयोध्या रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद, जानें पूरा डायवर्जन प्लान

Published on: November 24, 2025
gorakhpur-ayodhya-heavy-vehicles-ban-till-26-november-diversion-plan

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): राम जन्मभूमि परिसर में होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। इसी कारण गोरखपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर 26 नवंबर तक पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रक, ट्रेलर, कंटेनर और बड़े व्यावसायिक वाहनों को किसी भी स्थिति में अयोध्या रूट पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लिंक एक्सप्रेस-वे के रास्ते भेजे जा रहे भारी वाहन

रविवार की आधी रात से लागू हुए रूट डायवर्जन के तहत सभी भारी वाहनों को लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघागाड़ा लिंक एक्सप्रेस-वे मोड़ और कालेसर के पास विशेष बैरियर व चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां यातायात एवं स्थानीय थाना पुलिस टीमें हर वाहन की जांच कर उसे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग पर भेज रही हैं।

पूरे क्षेत्र में सख्त निगरानी, सभी एजेंसियां अलर्ट मोड में

एसपी यातायात राजकुमार पांडेय के अनुसार, राम जन्मभूमि परिसर में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कार्यक्रम संपन्न होने तक यही डायवर्जन प्रभावी रहेगा

आवश्यकता होने पर छोटे वाहनों पर भी लग सकती है रोक

ट्रैफिक का दबाव बढ़ने या सुरक्षा कारणों के चलते जरूरत पड़ने पर छोटे चारपहिया वाहनों को भी अयोध्या रूट में प्रवेश से रोका जा सकता है। यातायात नियंत्रण के लिए बैरियर पर आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही बस्ती और संतकबीर नगर जिलों की पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाकर ट्रैफिक फ्लो को सुचारू रखने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस की नोटिस और हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद नेहा सिंह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचीं | गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

national-voters-day-up-young-women-voters-blo-honour-program

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज: यूपी में महिला-युवा मतदाताओं और उत्कृष्ट बीएलओ को मिलेगा सम्मान, ‘मेरा भारत–मेरा वोट’ थीम पर कार्यक्रम

up-election-2027-naseemuddin-siddiqui-leaves-congress

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समर्थकों संग छोड़ी पार्टी, नई रणनीति का ऐलान जल्द

gorakhpur-fake-call-center-police-suspicion-investigation

गोरखपुर फर्जी कॉल सेंटर: पहले ही पुलिस को हुआ था शक, सबूत न मिलने से बच निकले ठग, अब खुली बड़ी साइबर ठगी की परतें

magh-mela-avimukteshwaranand-camp-threat-attempt

माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर खतरे की आशंका, लाठी-डंडों के साथ घुसने की कोशिश का आरोप

cm-yogi-up-diwas-message-new-uttar-pradesh

यूपी दिवस पर सीएम योगी का संदेश: ‘नया उत्तर प्रदेश बना नए भारत की प्रगति का पथ-प्रदर्शक’

up-weather-update-western-disturbance-hailstorm-alert

यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

Leave a Reply