Breaking News

देवरिया पुलिस ने खोला अनमोल मिश्रा गोलीकांड का राज: प्रेम प्रसंग में चली थीं गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on: November 7, 2025
deoria-firing-incident-anmol-mishra-attacked-attempt-to-murder-case-filed

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को हुए अनमोल मिश्रा गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ पाया गया है।

 दिनदहाड़े चली थीं गोलियां

घटना 30 अक्टूबर की दोपहर की है। मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी अनमोल मिश्रा (पुत्र स्व. रमाकांत मिश्रा) अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली लगने से अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली रीढ़ के पास फंसी हुई है, जिससे सर्जरी करना बेहद जोखिम भरा है।

 मां ने दी थी तहरीर, प्रेम प्रसंग निकला कारण

घायल अनमोल की मां संजू देवी ने इस मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि गोलीकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद ही मुख्य कारण था।

 दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान हरजीत मौर्या (पुत्र सुखराम मौर्या, निवासी शनिचरा पूर्वी, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर) और सौरभ पाठक (पुत्र अखिलेश पाठक, निवासी शिवपुर दीयर नम्बरी, थाना कोतवाली, जनपद बलिया) के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पिंडी तिराहा से पकड़ा। घटना के बाद से दोनों आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे।

 एसपी ने बनाई थी विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से टीम ने दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि शेष नामजद और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि “घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

देवरिया गोलीकांड: अनमोल मिश्रा पर हमला, तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Samajwadi Student Assembly in Deoria

देवरिया में समाजवादी छात्र सभा ने जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Cow respect call campaign

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत देवरिया में निकली प्रार्थना यात्रा, डीएम को सौंपा 5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

Video of the Jantar Mantar protest

जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग

Anti-paper leak in Lok Sabha

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक कानून में संशोधन विधेयक पेश, डॉ. जितेंद्र सिंह ने रखा प्रस्ताव

Prime Minister Modi in the coming months

अगले महीनों में प्रधानमंत्री मोदी का व्यस्त कूटनीतिक कार्यक्रम, SCO, BRICS और UNGA पर रहेंगी नजरें

Iran sank a ship in the Caspian Sea

ईरान ने कैस्पियन सागर में जहाज पर हमले का लगाया आरोप, यूक्रेन को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Reply

error: Content is protected !!