Breaking News

SIR UP: 3.62 करोड़ पात्र लोग अब भी वोटर लिस्ट से बाहर, चुनाव आयोग ने एक महीने में एक करोड़ नए मतदाता जोड़ने का रखा लक्ष्य

Published on: January 8, 2026
sir-up-eligible-voters-outside-list-one-crore-target

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, प्रदेश में करीब 3.62 करोड़ ऐसे नागरिक हैं जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, लेकिन अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह आकलन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जनसंख्या रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।

2026 तक 18+ आबादी होगी 16.16 करोड़

केंद्रीय विभाग द्वारा वर्ष 2020 में जारी जनसंख्या अनुमान रिपोर्ट में कहा गया था कि वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या 16 करोड़ 16 लाख 85 हजार होगी। यानी ये सभी लोग मतदाता बनने के पात्र हैं।
इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर चुनाव आयोग अपनी मतदाता विस्तार रणनीति पर काम कर रहा है।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सिर्फ 12.55 करोड़ नाम

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत 6 जनवरी को जारी कच्ची मतदाता सूची में 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए हैं
जब इसे 18+ आबादी के अनुमान से जोड़ा गया, तो दोनों के बीच 3.62 करोड़ का अंतर सामने आया, जिसे भरना आयोग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

एक माह में एक करोड़ नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य

इसी अंतर को पाटने के लिए चुनाव आयोग ने एक महीने में एक करोड़ नए मतदाता जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सभी राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा गया है।

फॉर्म-6 भरने पर मिलेगा मौका

चुनाव आयोग ने अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म-6 भर दें। ऐसा करने पर उनका नाम 6 मार्च को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

2022 और 2024 में भी बढ़े थे 50-50 लाख वोटर

आयोग ने उदाहरण देते हुए बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले चले विशेष अभियानों में 50-50 लाख से अधिक मतदाता जुड़े थे। आयोग का मानना है कि यदि उसी स्तर का प्रयास किया गया, तो एक करोड़ नए वोटर जोड़ना पूरी तरह संभव है।

चुनाव आयोग की सख्त चेतावनी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि यदि एक महीने में एक करोड़ नए मतदाता नहीं जुड़े, तो इसका अर्थ होगा कि कहीं न कहीं प्रयासों में कमी रह गई।

“हम अगले एक माह में एक करोड़ नए मतदाता जोड़ने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों से भी चर्चा की गई है।”
नवदीप रिणवा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश

आरक्षण बना रोड़ा! यूपी में टल सकते हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, आयोग न बनने से अटकी प्रक्रिया

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply