Breaking News

नेबुआ नौरंगिया: बाइक हादसे में तीन माह की बच्ची की मौत, माता-पिता बुरी तरह से सदमें में

Published on: October 29, 2025
Three-month-old girl dies in bike accident

नेबुआ नौरंगिया। रायपुर–देवतहा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक पर जा रहे दंपती की तीन माह की बेटी कृति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सनेरा गांव निवासी चंद्रशेखर और उनकी पत्नी के साथ हुई। वे अपनी तीन माह की बेटी कृति को लेकर नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के चंदन बरवा गांव स्थित ससुराल जा रहे थे।


हादसा कैसे हुआ

सूत्रों के अनुसार, बाइक अचानक उछल गई, जिससे बच्ची मां की गोद से फिसलकर सड़क पर गिर गई। उसी समय वहां से गुजर रहे एक वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची की मां रो-रोकर बुरी तरह से सदमें में रह गई।


पुलिस ने शुरू की जांच

नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया: ई-रिक्शा चार्जिंग विवाद में भाई और दो भतीजियों पर तलवार से हमला, सभी गंभीर


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

fatehpur-temple-tomb-dispute-next-hearing-22-december

फतेहपुर मंदिर–मकबरा विवाद: अब 22 दिसंबर को होगी अहम सुनवाई, जानिए 18 साल पुराने विवाद की पूरी टाइमलाइन

dense-fog-road-accidents-up-dme-epe-multiple-vehicles-collide

यूपी में घना कोहरा बना आफत: डीएमई और EPE पर 37 से ज्यादा वाहन टकराए, हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर भीषण हादसे, 25 से अधिक घायल

up-waqf-property-digital-registration-number-one

यूपी बना देश में नंबर-1: वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण में रिकॉर्ड, शिया में लखनऊ और सुन्नी में बाराबंकी अव्वल

up-electricity-connection-fixed-charge-150-kw-relief

यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 150 किलोवाट तक के कनेक्शन का शुल्क होगा फिक्स; जानिए क्या होंगे बदलाव

jaunpur-son-killed-parents-silbatta-gomti-river

यूपी | जौनपुर में इकलौते बेटे ने सिलबट्टे से सिर कूचकर मां-बाप की हत्या, शव बोरे में भरकर नदी में फेंके; ऐसे खुला राज

mathura-expressway-accident-delhi-agra-bus-fire

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: मथुरा में कई बसों में लगी आग, जनहानि की आशंका

Leave a Reply