Breaking News

Gold Silver Price Today: धड़ाम हुई सोना-चांदी की कीमतें! सिर्फ एक दिन में सोना ₹4,100 और चांदी ₹6,250 सस्ती — जानें ताज़ा भाव

Published on: October 29, 2025
Gold and silver prices continue to fall sharply

दीवाली के बाद सोना और चांदी के भाव लगातार गिरावट के दौर में हैं। ग्लोबल संकेतों और डॉलर की मजबूती के चलते मंगलवार (28 अक्टूबर) को सोने में ₹4,100 और चांदी में ₹6,250 की गिरावट दर्ज की गई।

  • 24 कैरेट सोना मंगलवार को ₹1,21,800 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
  • 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹4,100 घटकर ₹1,21,200 प्रति 10 ग्राम हो गया।
  • चांदी की कीमत ₹1,45,000 प्रति किलोग्राम रह गई।

पिछले 8 दिनों में सोने की कीमत ₹11,541 और चांदी ₹27,334 कम हो चुकी है। 19 अक्टूबर को सोना ₹1,29,584 और चांदी ₹1,69,230 प्रति किलो तक पहुंच चुकी थी।

IBJA ऑल टाइम हाई से गिरावट

  • 24 कैरेट सोने ने 17 अक्टूबर को ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड किया था। आज इसकी कीमत ₹1,18,043 प्रति 10 ग्राम रह गई, यानी पिछले 12 दिन में सोना ₹12,831 सस्ता हुआ।
  • चांदी ने 14 अक्टूबर को ₹1,78,100 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छुआ था। आज इसका भाव ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम पर है, यानी पिछले 15 दिन में ₹36,204 की भारी गिरावट।

दिनभर का रुझान

  • IBJA पर दोपहर 12 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,164 थी, जो शाम 5 बजे ₹1,18,043 पर आ गई। यानी सिर्फ पांच घंटे में ₹1,121 की कमी।
  • चांदी की कीमत दोपहर 12 बजे ₹1,43,400 थी, जो शाम तक ₹1,41,896 हो गई। यानी पांच घंटे में ₹1,504 सस्ती।

इस साल की बढ़त

  • 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹1,18,043 हो गया। यानी इस साल सोने में ₹41,881 की बढ़त।
  • चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2024 को ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,41,896 हो गई। यानी इस साल चांदी में ₹55,879 का उछाल।

आगे का रुख

निवेशक अब अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक पर नजर रखे हुए हैं, जहां ब्याज दरों में कटौती की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में आगे 5–10% और गिरावट संभव है, क्योंकि बड़ी कंपनियां मुनाफावसूली कर रही हैं।

सहारा इंडिया को मिला कुर्की का नोटिस: कर्मचारियों का 1180 करोड़ पीएफ जमा न करने पर ईपीएफओ की सख्ती


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Second Monday of Sawan

देवरिया: सावन के दूसरे सोमवार को नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा परिसर

Deoria POCSO Act cases

देवरिया: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मलसी चौराहे से बघौचघाट पुलिस ने दबोचा

Abhishek Banerjee abroad

अभिषेक बनर्जी ने विदेश में आंखों के इलाज की अनुमति न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

SP-BSP regarding PDA

PDA को लेकर सपा-बसपा में जुबानी जंग तेज, आकाश आनंद बोले- ‘सपा का असली मतलब पब्लिक डराओ अभियान’

Pakistani flags in Kushinagar

कुशीनगर में पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

China in the South China Sea conflict

दक्षिण चीन सागर संघर्ष में चीन ने एक साल बाद मानी 2 सैनिकों की मौत, फिलीपींस से टकराव में गई थी जान

1 thought on “Gold Silver Price Today: धड़ाम हुई सोना-चांदी की कीमतें! सिर्फ एक दिन में सोना ₹4,100 और चांदी ₹6,250 सस्ती — जानें ताज़ा भाव”

Leave a Reply

error: Content is protected !!