Breaking News

भीषण ठंड का असर: यूपी में 12वीं तक के सभी स्कूल 1 जनवरी तक बंद, आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

Published on: December 29, 2025
up-schools-closed-till-1-january-cm-yogi-winter-order

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा।

अलर्ट मोड में रहेंगे अधिकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और शीतलहर से बचाव की व्यवस्थाओं की जमीनी स्तर पर निगरानी करें।

कंबल और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त संख्या में कंबल और अलाव की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण खुले में सोने को मजबूर न हो, इसके लिए प्रशासन को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा गया है।

रैन बसेरों में सुविधाएं पुख्ता करने के आदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाओं की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए हैं। रैन बसेरों में गर्म बिस्तर, कंबल, स्वच्छता, पीने का पानी और प्रकाश व्यवस्था जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बुजुर्गों और बच्चों पर विशेष नजर

सीएम योगी ने कहा कि शीतलहर से सबसे ज्यादा प्रभावित बुजुर्गों, बच्चों और बेसहारा लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि ठंड के कारण जनहानि की कोई घटना न हो।

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश

प्रदेश में कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले में न सोए
सभी रैन बसेरों में कंबल, बिस्तर और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो
जरूरतमंदों को समय पर राहत सामग्री और सुरक्षित आश्रय मिले

लखनऊ: कैसरबाग बस स्टैंड के पास गैराज में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत बाद काबू—लपटों के साथ गूंजे जोरदार धमाके

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!