Breaking News

UP: मऊ से बड़ी खबर: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया दरोगा, एंटी करप्शन की कार्रवाई में फूट-फूटकर रोया

Published on: November 12, 2025
mau-daroga-ajay-singh-bribe-arrested-anti-corruption-action

जागृत भारत | मऊ (Mau): उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हलधरपुर थाने में तैनात दरोगा अजय सिंह को एंटी करप्शन टीम ने ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दरोगा फूट-फूटकर रोने लगा।

जानकारी के अनुसार, एक छोटे से जमीनी विवाद में दरोगा अजय सिंह ने पीड़ित व्यक्ति से ₹20,000 की मांग की थी। परेशान पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।

योजना के तहत युवक ने दरोगा को फोन कर बताया कि “दरोगा जी, आपके ₹20,000 तैयार हैं, मैं थाने के बाहर खड़ा हूं।” दरोगा ने चालाकी दिखाते हुए कहा — “बाहर जो जूस वाला बैठा है, उसे पैसे दे दो।” शिकायतकर्ता ने वैसा ही किया और ₹20,000 जूस वाले को सौंप दिए।

एंटी करप्शन टीम पहले से ही पास में घात लगाकर मौजूद थी। जैसे ही दरोगा जूस वाले से पैसे लेने पहुंचा और रुपये जेब में रखे, टीम ने तुरंत उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद दरोगा अजय सिंह रोने लगा और माफी की गुहार करने लगा, लेकिन टीम उसे लखनऊ मुख्यालय ले गई।

एंटी करप्शन की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की और कहा कि “भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार होनी चाहिए।”

UP: बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा: थ्रेसर मशीन में फंसे युवक की मौके पर मौत, गांव में छाया मातम


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Samajwadi Student Assembly in Deoria

देवरिया में समाजवादी छात्र सभा ने जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Cow respect call campaign

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत देवरिया में निकली प्रार्थना यात्रा, डीएम को सौंपा 5 लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

Video of the Jantar Mantar protest

जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग

Anti-paper leak in Lok Sabha

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक कानून में संशोधन विधेयक पेश, डॉ. जितेंद्र सिंह ने रखा प्रस्ताव

Prime Minister Modi in the coming months

अगले महीनों में प्रधानमंत्री मोदी का व्यस्त कूटनीतिक कार्यक्रम, SCO, BRICS और UNGA पर रहेंगी नजरें

Iran sank a ship in the Caspian Sea

ईरान ने कैस्पियन सागर में जहाज पर हमले का लगाया आरोप, यूक्रेन को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

Leave a Reply

error: Content is protected !!