Breaking News

देवरिया में कोहरे के बीच बड़ा रेल हादसा टला, रेलवे ट्रैक पर फंसी निजी बस, समय रहते रोकी गई मालगाड़ी

Published on: December 23, 2025
deoria-rail-accident-averted-bus-stuck-railway-track-fog

जागृत भारत | देवरिया जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़री मल्ल ढाला (127 नंबर रेलवे क्रॉसिंग) पर घने कोहरे के कारण एक निजी बस रेलवे ट्रैक पर फंस गई। सौभाग्य से मालगाड़ी के पहुंचने से पहले ही बस को ट्रैक से हटा लिया गया, जिससे कई यात्रियों की जान बच गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बहराइच से देवरिया की ओर आ रही निजी बस में आधे से अधिक यात्री सवार थे। सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे ढाला बंद होने के दौरान चालक ने जल्दबाजी में बस निकालने की कोशिश की और तेज रफ्तार में ब्रेकर पर चढ़ा दी।

इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और पीछे के दोनों पहिए अलग हो गए। बस अप-डाउन रेलवे लाइन के बीच फंस गई। तेज झटके के कारण बस की स्टीयरिंग भी फेल हो गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

देवरिया: X पर संपर्क में आई महिला ने न्यूड वीडियो के नाम पर युवक को फंसाया, ब्लैकमेल कर मंदिर में कराई शादी, फिर नकदी-जेवर लेकर फरार

उसी समय पेट्रोल-डीजल लेकर आ रही एक मालगाड़ी के आने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात की गंभीरता को भांपते हुए गेटमैन ने तत्काल दोनों ओर लाल झंडी दिखाकर ट्रेनों को रोकने का संकेत दिया और देवरिया व अहिल्यापुर रेलवे स्टेशनों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मालगाड़ी को अहिल्यापुर स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पास के गांव से जेसीबी मंगवाई और करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से सुरक्षित हटाया।

बस हटने के बाद रेलवे ढाला बंद कर मालगाड़ी को सुरक्षित रूप से क्रॉस कराया गया। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कोहरे और चालक की लापरवाही से हुई इस घटना ने रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा और अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

देवरिया: सलेमपुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Leave a Reply

error: Content is protected !!